
Bhagyashree Accident
Bhagyashree Accident: मनोरंजन जगत से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। ‘मैंने प्यार किया’ (Maine Pyar Kiya) फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) को गंभीर चोट लगी है। उनके सिर पर गहरे कट के निशान हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके माथे पर एक-दो नहीं बल्कि 13 टांके लगे हैं।
सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद एक्ट्रेस की सर्जरी वाली फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। फैंस तस्वीर को देख काफी चिंतित हो गए हैं। एक यूजर ने वायरल फोटो के कमेंट में लिखा, ‘ओह्ह नो भाग्यश्री जी (Bhagyashree) आप जल्दी ठीक हो जाएं। ईश्वर से हम यही कामना करते हैं।’
जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस को चोट पिकलबॉल (Pickleball) खेलते हुए लगी है। पिकलबॉल अमेरिका, कनाडा में लोकप्रिय है। इसे टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस का मिश्रण माना जाता हैऔर यह छोटे कोर्ट पर खेला जाता है।
Updated on:
13 Mar 2025 03:07 pm
Published on:
13 Mar 2025 03:07 pm
