लाफ्टर क्वीन के नाम से मशहूर भारती सिंह कुछ दिनों से चर्चा में हैं। दरअसल भारती सिंह ने अपना वजन घटा लिया है, जिसकी वजह से हर तरफ उनकी ही बात हो रही है। दरअसल पिछले कुछ टाइम से भारती सिंह अपने वेट लॉस जर्नी की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले उनकी तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें भारती का ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान रह गया था। ऐसा दावा किया जा रहा था कि उन्होंने अपना पंद्रह किलो वजन घटा लिया है।
इन दिनों हर तरफ भारती सिंह ही बातें हो रही हैं। दरअसल लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने लेटेस्ट फोटो में अपना वजन कम कर लिया। वह अपनी कॉमेडी से हर किसी को हंसाने की कोशिश करती हैं। अपने दम पर उन्होंने बड़ा मुकास हासिल किया है। भारती कॉमेडी के लिए खुद का भी मजाक बना लेती हैं। अपने बढ़े हुए वजन को लेकर वह अक्सर जोक्स बनाती है। लेकिन अब भारती ने अपना वजन इतना कम कर लिया है कि उनको एक बार में पहचानना मुश्किल है।
पिछले कुछ टाइम से भारती सिंह अपने वेट लॉस जर्नी की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले उनकी तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें भारती का ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान रह गया था। ऐसा दावा किया जा रहा था कि उन्होंने अपना पंद्रह किलो वजन घटा लिया है। लेकिन अब जो भारती ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, उन्हें देखकर हर कोई उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहा है।
दरअसल, भारती सिंह ने अपने ऑफिशियल इंटाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ नजर आ रही हैं। दोनों ने सेम कलर का आउटफिट पहना हुआ है। भारती जहां रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और हर्ष सूट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने रोमांटिक अंदाज में पोज़ दे रहे हैं। पहली तस्वीर में दोनों कैमरे की तरफ देख रहे हैं और दूसरी तस्वीर में भारती और हर्ष एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं।
लेकिन हर किसी का ध्यान खींचा भारती ने। वह तस्वीरों में पहले से कहीं ज्यादा स्लिम दिखाई दे रही हैं। फैंस भारती सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान रह गए हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा, ‘एक साथ मजबूत।’ उनकी इन तस्वीरों पर चार लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने भारती से पूछा है कि उन्होंने अपने आप को इतना फिट कैसा बनाया है?