
Bhediya Box Office Collection Day 5
Bhediya Box Office Collection Day 5: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kirti Sanon) की फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) इसी शुक्रवार 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरूआत में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। साथ ही फिल्म ने काफी अच्छी ओपनिंग भी की। इसके बाद वीकेंड पर फिल्म ने कमाई के मामले में काफी अच्छी दौड़ लगाई, लेकिन अब फिल्म का क्रेज धीरे-धीरे लोगों के सिर से उतरता जा रहा है। फिल्म अपनी रिलीज के पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स होती नजर आ रही है। जहां फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ तक की कमाई की थी। वहीं फिल्म रिलीज के पांचवें दिन अपने ओपनिंग डे के आधे भी नहीं कमा पाई। पांचवें दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कुछ ऐसा रहा।
'भेड़िया' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
अमर कौशिक (Amar Kaushik) के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म (bhediya box office collection) ने पहले दिन 7.47 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई 9.57 करोड़ रुपए, तीसरे दिन 11.5 करोड़ रुपए और चौथे दिन 3.85 करोड़ रुपए रही। वहीं पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन इससे भी नीचे चला गया। जी हां, फिल्म ने 5वें दिन लगभग 3.50 करोड़ का ही कारोबार किया।
'दृश्यम 2' को नहीं दे पाई मात
'भेड़िया' (Bhediya Release) से पहले अजय देवगन (Ajay Devgn), तब्बू (Tabu) और अक्षय खन्ना (Akhsaye Khanna) की फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) रिलीज हुई थी, जो अपनी रिलीज के 12वें दिन भी बपंर कमाई कर रही है। 12वें दिन की कमाई को देखते हुए अजय देवगन (Ajay Devgn Film) ने 200 करोड़ अपने क्लब में शामिल कर लिए हैं। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर ही नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने शेयर की Chetan Bhagat की मीटू वाली लीक हुई चैट!
वर्क फ्रंट की बात
इसके अलावा अगर वरुण धवन और कृति सेनन के वर्क फ्रंट (Varun Dhawan Upcoming Film) की बात करें तो, वो जल्द ही 'बवाल' (Bawal) में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) नजर आएंगी। वहीं कृति सेनन (Kriti Sanon Upcoming Film) भी साउथ स्टार प्रभास (Prabhas) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) में नजर आने वाली हैं। ये दोनों ही फिल्में अगले साल रिलीज होंगी।
यह भी पढ़ें: Katrina Kaif ने ब्लू साड़ी में दिखाया अपना दिलकश अंदाज
Updated on:
30 Nov 2022 10:23 am
Published on:
30 Nov 2022 10:18 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
