4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस बनने वाली हैं मां, फैंस को दी गुड न्यूज

Bhojpuri Actress: अपनी हॉट अदाओं से दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज सुनाई है।

2 min read
Google source verification
Sambhavna Seth Pregnancy

Sambhavna Seth Pregnancy

Sambhavna Seth Pregnancy: बॉलीवुड से लेकर बिग बॉस का हिस्सा रही ये फेमस एक्ट्रेस के घर में किलकारियां गूंजने वाली है। घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। खुद एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ मिलकर अपने फैंस को गुड न्यूज दी है। इसके बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें बधाईयां देने लगा। हम बात कर रहे हैं संभावना सेठ की। ये भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस में एक मानी जाती है। संभावना शानदार एक्ट्रेस के साथ ही अब एक बेहतरीन ब्लॉगर भी बन चुकीं हैं।

संभावना सेठ ने दी गुड न्यूज (Sambhavna Seth Good News)

संभावना सेठ ने खुद हिंट दिया है कि बहुत ही जल्द खुशखबरी मिलने वाली है, इसका खुलासा उन्होंने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में दिया है। संभावना ने साल 2016 में अपने बॉयफ्रेंड अविनाश से शादी की थी। शादी से पहले दोनों लिव-इन में रहते थे। कपल की शादी को 8 साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक संभावना सेठ मां नहीं बन पाईं हैं। कपल काफी समय से बेबी की प्लानिंग कर रहे हैं, पर वह मां नहीं बन पा रही है। खुद संभावना ने फैंस को ये जानकारी दी थी। लेकिन अब उन्होंने बताया है कि जल्द ही गुड न्यूज दे सकती हैं।

शादी से पहले ही संभावना सेठ ने लिया था बड़ा फैसला

बता दें, संभावना सेठ ने इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया था कि उन्होंने शादी के पहले ही अपने एग फ्रीज करवा लिए थे। संभावना सेठ ने कहा, “जब अविनाश और मैंने डिसाइड कर लिया था कि हम शादी करेंगे। उस समय मैंने ये स्मार्ट मूव किया था, क्योंकि मुझे पता था कि हमारी उम्र निकल रही है। हमने शादी से पहले एग फ्रीज कर लिए थे। हमने एम्ब्रियो फ्रीज कर लिए थे। फाइनल ये है, ये काम पहले कर लेना क्योंकि एज तो निकल रही है।”

यह भी पढ़ें :