26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुभव सिन्हा पर फूटा अक्षरा सिंह का गुस्सा, वीडियो में पूछा ‘भोजपुरी में नंगा नाच होता है तो क्या बॉलीवुड में पूजा होती है?’

बॉलीवुड में ड्रग कनेक्शन के बाद से सेलेब्स के बीच जंग छिड़ गई है। ऐसे में रवि किशन ने जया बच्चन के बयान पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद अनुभव सिन्हा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में नांगा नाच होने की बात कही थी। अनुभव के इस बयान को सुनकर भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह खूब गुस्सा हुईं। उन्होंने एक वीडियो बनाकर निर्देशक को आड़े हाथ लिया।

2 min read
Google source verification
Bhojpuri Singer Akshara Singh Slams Director Anubhav Sinha

Bhojpuri Singer Akshara Singh Slams Director Anubhav Sinha

नई दिल्ली। कंगना रनौत द्वारा इंडस्ट्री के ड्रग इस्तेमाल करने के खुलासे से हर तरफ हलचल शुरु हो गई है। एक के बाद एक कई नेता और अभिनेता कंगना द्वारा दिए गए बयान पर अपना पक्ष और राय रखते हुए नज़र आ रहे हैं। इस बीच मशहूर फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने हाल ही में एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने रवि किशन के जरिए पूरी भोजपुरी इंस्ट्ररी पर निशाना साधा है। अनुभव के बयान के बाद से भोजपुरी स्टार्स काफी भड़क गए हैं। हाल ही में सिंगर अक्षरा सिंह ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई है।

दरअसल अनुभव सिन्हा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में नंगा नाच को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद सिंगर अक्षरा सिंह ने रवि किशन और कंगना रनौत का सपोर्ट कर'ते हुए कहा कि- जब रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग को लेकर आवाज़ उठाई तो हंगामा शुरु हो गया,लेकिन इससे पहले जब किसी ने थाली में छेद करने की बात कही, तब भोजपुरी इंडस्ट्री पर ही सवाल खड़े कर दिए। वह कहती हैं कि यदि सही के आवाज़ उठा रहा है। तो इसमें गलत क्या है? आज सभी जया बच्चन जी की बात का जवाब दे रहे हैं जो कि उनकी एक मजबूरी भी हो सकती है। लेकिन वह भोजपुरी इंड्स्ट्री में नंगा नाच शब्द के इस्तेमाल का जवाब देने आई हैं।

अक्षरा सिंह ने अनुभव सिन्हा से कहा कि 'हम लोग आपको फिल्म थप्पड़ के लिए जानते हैं। यहां तक यह भी सुना है कि आप महिला सशक्तिकरण के लिए काम करते हैं। तो आप इन जैसे शब्दों का प्रयोग कैसे कर सकते हैं? आप अपनी बातों से अपनी ही मातृ भाषा को ही गाली दे रहे हैं। आप जब खुद बनारस शहर से हैं। जिसे जानकर बहुत खुशी होती है। साथ ही इंड्स्ट्री के जाने-माने निर्देशकों में से एक हैं।' वीडियो में अक्षरा कहती हैं कि 'गुमनाम हुई भोजपुरी इंड्स्ट्री को कई लोगों ने पहचान दी। वहीं एक छोटी सी जगह से आए रवि किशन ने भी अपनी मेहनत से इंडस्ट्री को नया वजूद दिया है।'

अक्षरा सिंह ने अपनी वीडियो में बॉलीवुड सेलेब्स का राजनीति में जाने का भी जिक्र किया। जिसमें उन्होंने कहा कि 'सेलेब्स चुनाव को लड़ने जाते हैं लेकिन अपनी जमानत भी नहीं बचा पाते हैं। वहीं भोजपुरी इंड्स्ट्री ने एक नहीं बल्कि दो-दो सांसद दिए हैं।' अक्षरा ने बॉलीवुड पर तंज कसते हुए कहा कि 'इस समय पूरी दुनिया बॉलीवुड की सच्चाई को देख रहा है। इंड्स्ट्री में हुआ मर्डर हो या फिर ड्रग्स का।' साथ ही सिंगर ने अनुभव को ताना सुनाते हुए कहा कि 'जब वह यह सब चीज़ें करें तो वह अच्छा है लेकिन वहीं जब हम लोग करें तो गंदे हैं। वाह...क्या बात है।' वीडियो में अक्षरा ने अनुभव को दूसरों के कामों की निंदा ना करने की सलाह भी दी।

वीडियो में अक्षरा ने अनुभव से सवाल भी पूछें जिसमें उन्होंने उनसे पूछते हुए कहा कि 'जब भोजपुरी इंडस्ट्री इतनी पॉपुलर नहीं थी और जब आज मेहनती कलाकारों ने इसे पॉपुलर बना दिया है। तो कुछ दिन पहले ही इंडस्ट्री में आए आप लोगों ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।' उन्होंने यह भी कहा 'जब भोजपुूरी इंड्स्ट्री संकट में भी और तब उन्होंने कुछ होता तो वह उन्हें साधुवाद देती।'