24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Manoj Bajpayee की दमदार फिल्म ‘भोंसले’ OTT प्लैटफॉर्म पर हुई रिलीज, एक्टर ने जताई खुशी

महाराष्ट्र के अंदरूनी विवाद पर आधारित है ये मूवी मनोज बाजपेयी (manoj bajpai)की एक्टिंग और किरदार है जबरदस्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 26 Jun 2020, 4:03 PM IST

'Bhonsle' released on OTT platform

'Bhonsle' released on OTT platform

नई दिल्ली। कोरोनावायरस(Coronavirus) की वजह से फिल्म मेकर्स को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है कई फिल्मों की शूटिंग पूरी ना होने से और कई फिल्में रिलिज ना होने के चलते फिल्म निर्माता को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा है। इन्हीं के बीच अब मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भोंसले’ ( Film Bhonsle Released On OTT Platform )अब ओटीटी फ्लेटफार्म में रिलिज होने वाली है।

मनोज इस फिल्म के अभिनेता होने के साथ सहनिर्माता भी हैं। इस फिल्म में बेहतरीन अदाकारी के लिए मनोज (best actor award) को पिछले साल एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फिल्म में मनोज के साथ संतोष जुवेकर, इप्शिता चक्रवर्ती सिंह और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं।

अभी हाल ही में इस फिल्म (Manoj Bajpayee in Film “Bhonsle")के ट्रेलर को रिलीज किया गया था।इस फिल्म में अभिनेता अभिषेक बनर्जी भी खास किरदार निभाते नजर आ रहे है इससे पहले अभिषेक बनर्जी अनुष्का शर्मा की वेब-श्रृंखला पाताल लोक में भी दिखाई दिए थे। इन्होंने सीरीज में शानदार भूमिका निभाई है।

महाराष्ट्र के अंदरूनी विवाद पर आधारित फिल्म में 'काका भोंसले' का किरदार मनोज बाजपेयी ने निभाया है, जो ब्रेन ट्यूमर से चौथे स्टेज में है। यह फिल्म आज के माहौल से काफी मिलती जुलती है।

भोंसले की रिलीज में दो साल की देरी हो गई है और आखिरकार इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म के रिलिज होने से मनोज बाजपेयी काफी उत्साहित है। उन्होंने फिल्म के लिए एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था।