
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने हाल ही शॉकिंग खुलासा किया। 14 साल की उम्र में उन्हें छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा था। एक्ट्रेस ने बताया कि इससे वो किस तरह से बाहर आई थीं।
'दम लगा के हईशा' फिल्म से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने बहुत कम समय में बड़ा नाम कमाया है। जल्द ही अपनी नई मूवी भक्षक (Bhakshak film) में नजर आने वाली हैं। इसी बीच भूमि ने एक शॉकिंग खुलासा किया है।
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 14 साल की उम्र में मुंबई के बांद्रा में एक मेले के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी। उन्होंने कहा कि वो अभी भी इस सदमे से उबर नहीं पाई हैं। भूमि ने कहा 'मुझे यह बहुत स्पष्ट रूप से याद है। बांद्रा में तब मेले लगते थे। मैं 14 साल की थी और अपने परिवार के साथ गई थी। मुझे पता था कि क्या हो रहा है ऐसा नहीं है कि मैं अनजान थी। मैं चल रही थी और कोई मुझे पीछे से चुटकी काट रहा था।'
20 सालों बाद छलका दर्द
इसके बाद उन्होंने आगे कहा 'मैंने जब पीछे मुड़कर देखा, लेकिन मुझे समझ नहीं आया कि ये किसने किया क्योंकि पीछे बहुत भीड़ थी। कोई मुझे बार-बार गलत तरीके से छू रहा था और मैं घबरा रही थी। हालांकि मैं अपने परिवार के साथ थी, फिर भी वहां बहुत सारे लोग थे। मेरी बिल्डिंग के भी बच्चे थे लेकिन मैंने उस समय कुछ नहीं कहा क्योंकि जो कुछ हुआ था उससे मैं सदमे में थी।'
यह भी पढ़ें: ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार तेजा सज्जा स्टारर 'हनुमान', जानिए कब-कहां होगी रिलीज
जल्द आ रही है भक्षक
आपको बता दें कि भूमि पेडनेकर जल्द ही भक्षक में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ये फिल्म 9 फरवरी, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी इस फिल्म में संजय मिश्रा अहम रोल में नजर आएंगे।
Updated on:
08 Feb 2024 08:50 am
Published on:
04 Feb 2024 09:08 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
