
सनी लियोनी
बिग बॉस 14 के घर से एक प्रोमो आया है। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी डॉक्टर के लुक में नजर आ रही है। उन्होंने अपने फैंस को मैसेज देते हुए कहा, "हेलो बिग बॉस, आप कैसे हैं। बिग बॉस और उनके घर वालों की सेहत का पूरा चेकअप करने के लिए डॉक्टर सनी लियोनी आ रही है, आपका और मेरा मिलना अब फिक्स हो चुका है। मैं शनिवार को आप और बिग बॉस से मिलने आ रही हूं।"
दरअसल बिग बॉस 14 का शनिवार का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। इस वीकेंड के वार में घर में कुछ मेहमान नजर आएंगे। इन मेहमानों में सबसे पहला नाम सनी लियोनी का है। जो नए साल पर बिग बॉस 14 के घर में प्रवेश करने जा रही है। लेकिन वह एक डॉक्टर के किरदार में नजर आ रही है। इस प्रोमो में अर्शी से कहती हैं कि वह घर का कोई काम नहीं करेगी और इसके लिए कोई उन्हें फोर्स भी नहीं करेगा। अर्शी ने कहा मैं नहीं करूंगी कोई काम और किसी के अब्बा में दम नहीं कि मुझसे काम करवा ले। इस पर रुबीना कहती है यह सब झूठी धमकियां है। इसके बाद अर्शी बोलती है आप लोगों की दिक्कत यही है कि इस सीजन में अपने खेल को सीरियसली लिया ही नहीं। इसके बाद वह रुबीना के लिए बोलती है अब मेरी सीधी दिक्कत रुबीना दिलैक के साथ है। अब मैं देखती हूं कि कौन उसकी बातों में आता है।
Published on:
02 Jan 2021 10:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
