शेफाली की मौत की खबर की पुष्टि सीनियर फिल्म क्रिटिक विकी लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज से की है। बताया जा रहा है की जब शेफाली को हार्ट अटैक आया तो उन्हें उनके पति पराग त्यागी अंधेरी के बेलेव्यू अस्पताल लाए थे, लेकिन डॉक्टर इलाज शुरू कर पाते, उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। विकी लालवानी ने अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर विजय लुल्ला से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। बाद में, अस्पताल के एक और डॉक्टर, सुशांत ने खबर की पुष्टि कर बताया की शेफाली का निधन हो गया है।