Mannara Chopra: 'बिग बॉस 17' फेम मन्नारा चोपड़ा ने अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। प्रियंका और परिणीति की बहन मन्नारा चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में अपने लाइफ पार्टनर के बारे में बात की।
Mannara Chopra: मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' फेम मन्नारा चोपड़ा इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खीयों में बनी हुई हैं। 'बिग बॉस 17' के घर से बाहर आते ही एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में अपने फ्यूचर हसबैंड के बारे में बात की है। साथ ही उन्होंने अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर भी जबरदस्त खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
एक्ट्रेस ऐसे शख्स से करना चाहती है शादी
जब इंटरव्यू के दौरान मन्नारा चोपड़ा से सवाल किया गया कि 'प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की शादी हो चुकी है और मीरा चोपड़ा भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं तो ऐसे में आपकी शादी को लेकर आपकी क्या प्लानिंग है? क्या अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की तरह वो भी किसी पॉलिटिशियन से शादी करना चाहती है? तो मन्नारा चोपड़ा कहती है कि 'ओ गॉड, अभी तो बिग बॉस के घर से बाहर आई हूं, शादी करने के बारे में नहीं सोचा है अभी यार, लेकिन मैं किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करना चाहती हूं जो हर तरह की बातचीत कर सकता हो, हर तरह के लोगों से मिलना पसंद करता हो और मेरी बात भी सुने। मुझे घर परिवार का लड़का मिले तो और भी अच्छा होगा। वह किसी भी पेशे से हो सकता है लेकिन एक ईमानदारी जो रिश्ते में होती है वह बहुत जरूरी है।'
यह भी पढ़ें: 72 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस का बॉलीवुड कमबैक, 'डॉन' के साथ काम कर कमाया नाम