11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान खान के करीबी को मिली मौत की धमकी, खुद को बताया लॉरेंस का आदमी, मचा हंगामा

Salman Khan News: सलमान खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उनके करीबी को जान से मारने की धमकी मिली है। उस शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताया है। जिससे हंगामा मच गया है।

2 min read
Google source verification
सलमान खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उनके करीबी को जान से मारने की धमकी मिली है। उस शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताया है। जिससे हंगामा मच गया है।

सलमान खान के करीबी को धमकी

Salman Khan relative receives threat: बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों से जो कुछ हो रहा है, उसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। ऐसा लग रहा है जैसे मायानगरी पर एक बार फिर काले साए का खतरा मंडराने लगा है। हाल ही नें फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। फिर रणवीर सिंह को चैट पर धमकी मिली। लगभग 12 बाद ही खबर आ रही है कि सलमान खान के एक बेहद करीबी रिश्तेदार को भी निशाना बनाया गया है। उन्हें ईमेल से आई मौत की चेतावनी मिली है। इस खबर ने पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।

सलमान खान के करीबी को मौत की धमकी (Salman Khan relative receives Death threat)

IANS के अनुसार, मुंबई पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया है कि सलमान खान के करीबी को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। भेजने वाले ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। इस ईमेल में न केवल जान से मारने की चेतावनी दी गई है, बल्कि करोड़ों रुपयों की फिरौती (वसूली) भी मांगी गई है। धमकी में साफ तौर पर कहा गया है कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो अंजाम बुरा होगा। हालांकि, अभी तक सलमान खान या उनके परिवार की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी का खुलासा (Salman Khan News)

इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच ने बेहद गंभीरता से लिया है। जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन पिछले कुछ दिनों में कई बड़े बॉलीवुड सितारों के घरों के आसपास पाई गई है। शक है कि गैंग ने अपने अलग-अलग गुर्गों को इन सेलिब्रिटीज की 'रेकी' करने का काम सौंपा था। पुलिस अब इन तकनीकी सुरागों को इकट्ठा कर रही है ताकि किसी भी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।

दहशत में डूबी फिल्म इंडस्ट्री

रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के महज कुछ ही दिनों बाद यह नई धमकी सामने आई है, जिससे पूरी इंडस्ट्री में डर का माहौल है। बता दें कि सलमान खान पहले से ही बिश्नोई गैंग की 'हिट लिस्ट' में रहे हैं और उनके घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली थी।

फिलहाल, मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर है और सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि वे इस ईमेल के आईपी एड्रेस और मोबाइल लोकेशंस की गहनता से जांच कर रहे हैं।