नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (Nepotism) को लेकर विवाद शुरू हो गया है। हर कोई अपनी बीती बातें शेयर करके अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है। इसी मामले में हॉट एक्ट्रेस सोफिया हयात (Actress Sofia Hayat) ने कुछ बड़े खुलासे किए। उनका कहना है कि फिल्में पाने के लिए समझौता करना पड़ता है, लेकिन वो अपने जमीर को नहीं बेच सकतीं। इसीलिए उन्हें ज्यादा कामयाबी हासिल नहीं हो पाई।