20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss OTT2: घर से बेघर हुई आकांक्षा पुरी, Lip Kiss पर सलमान ने सुनाई जमकर खरी खोटी

Bigg Boss OTT2: बिग बॉस ओटीटी में रविवार को घर की सदस्य आकांक्षा पूरी बाहर। आकांक्षा पुरी को जनता के सबसे कम वोट मिले थे।

less than 1 minute read
Google source verification
Bigg Boss OTT2

Bigg Boss OTT2: बिग बॉस ओटीटी 2 में आंकाक्षा पुरी और जैद हदीद के kiss वाले टास्क को लेकर वीकेंड के वार में सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। सलमान ने न सिर्फ आकांक्षा पुरी और जैद हदीद को डांटा बल्कि टास्क देने वाले को भी जमकर सुनाया। सलमान खान ने कहा कि वह इस तरह की चीजें अपनी फिल्मों तक में नहीं करते, तो वह अपने शो में यह चीजें कैसे होने दे सकते हैं। फिर घर से बाहर होने के लिए अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान, जिया शंकर और आकांक्षा पुरी नॉमिनेट थे।

आकांक्षा पुरी को मिले सबसे कम वोट
अभिषेक मल्हान, जिया शंकर और आकांक्षा पुरी से कहा गया कि वह आपसी सहमति से एक सदस्य को एविक्ट कर सकते हैं। अभिषेक मल्हान और आकांक्षा पुरी ने जिया शंकर का नाम लिया था। इसके बाद जनता की वोटिंग की बात आई। इस वोटिंग में आकांक्षा पुरी को सबसे कम वोट मिले थे जिसके चलते वो घर से बेघर हो गई। पूरी प्रक्रिया में टाइम सेट किया गया था जिसके चलते घरवालों से उनके 3 सुविधा की चीजे छिन गई। वहीं बिग बॉस लाइव से खबर ये आ रही है कि इस हफ्ते जैद नॉमिनेट हैं और घर से बाहर भी हो सकते हैं।