5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ड्रग रैकेट में फंसी ये एक्ट्रेस, सलमान-संजय दत्त के साथ कर चुकी है काम

सलमान खान और संजय दत्त के साथ फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री मुमैथ खान को ड्रग रैकेट के मामले में एसआईटी ने समन भेजा है....

2 min read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Jul 25, 2017

Mumaith Khan

Mumaith Khan

मुंबई। बॉलीवुड की आइटम गर्ल और तेलुगु एक्ट्रेस मुमैथ खान का नाम हैदराबाद ड्रग रैकेट से जुड़ा है। सलमान खान और संजय दत्त के साथ फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री मुमैथ खान को ड्रग रैकेट के मामले में एसआईटी ने समन भेजा है। उनके अलावा और भी 11 लोगों को समन भेजा गया है। अब मुमैथ खान को 27 जुलाई से पहले लोनावाला में बने बिग बॉस के घर को छोड़कर पूछताछ के लिए हैदराबाद आना होगा। बताया जा रहा है कि मुमैथ खान को एनडीपीएस एक्ट के सेक्शन 67 के तहत समन भेजा गया है और उनसे इस मामले में पूछताछ की जाएगी।


मैथ तेलुगु बिग बॉस के पहले सीजन की कंटेस्टेंट हैं। यह मुंबई के लोनावला
में चल रहा है। इसके अलावा वे सलमान के साथ फिल्म लकी और संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस में काम कर चुकी हैं। मुमैथ से पूछताछ के लिए पुलिस ने शो के प्रोड्यूसर्स से
संपर्क किया था, क्योंकि वह जानते थे कि शो के चलते उन्हें 70 दिन तक उसी
घर में रहना पड़ सकता था। एक अखबार में छपी रिपोर्ट की मानें तो मुमैथ से
पूछताछ 27 जुलाई को होनी है।

http://img.patrika.com/upload/images/2017/07/25/mumaith-khan-5976e4dd26596_l.jpg


अभी तक यह साफ नहीं है कि घर से एग्जिट के बाद मुमैथ दोबारा शो में एंट्री
लेंगी या नहीं। वैसे बता दें कि इस मामले में केवल मुमैथ ही नहीं तेलुगु
इंडस्ट्री के दूसरे बड़े नाम भी शामिल हैं। एसआईटी की इस लिस्ट में पुरी
जगन्नाद, रवि तेजा, चार्मी कौर जैसे सितारों के नाम भी शामिल हैं। फिल्म
मेकर पुरी से 19 जुलाई को पूछताछ हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग