बॉलीवुड

फिल्मों से दूर रहते हुए भी बिपाशा बसु कर रही हैं करोड़ो रुपए की कमाई, संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप

बॉलीवुड की सबसे हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक बिपाशा बसु अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। हालांकि बेटी के जन्म से कई वक्त पहले से हीं वो फिल्मों में दिखाई नहीं दे रही हैं। मगर इसके बावजूद वह करोड़ो रुपए कमाती है।

2 min read
Jan 07, 2023
Bipasha Basu Net Worth, Career, Income, Assets, Salary

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्ती बिपाशा बसु का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड की ये ब्यूटी क्वीन अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। बिपाशा बसु ने 2016 में टीवी सीरियल स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। बिपाशा और करण की गिनती बेहद अमीर जोड़ों में होती है। बिपाशा ने फिल्मों की दुनिया में खूब नाम कमाया है। वो आखिरी बार 2015 में आई फिल्म सस्पेंस, हॉरर मूवी 'अलोन' में दिखाई दीं थीं। इसके बाद वह किसी फिल्म में नजर नहीं आई। भले ही वो इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो इसके बावजूद करोड़ो रुपए कमाती हैं। इसके अलावा वो काफी आलीशान जिंदगी जी रही है। चलिए जानते हैं बिपाशा की कमाई के साधन और उकी नेटवर्थ के बारे में।

करोड़ो की संपत्ति की मालकिन हैं बिपाशा
लाइफस्टाइल के मामले में बिपाशा को कोई मात नहीं दे सकता। संपत्ति के मामले में बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर से कई गुना ज्यादा आगे हैं। बिपाशा बसु मुख्य रूप से अपनी फिल्मों और विज्ञापनों से मोटी कमाई करती हैं। बिपाशा अपनी हर फिल्म के लिए करोड़ों रुपये कमाती हैं। बिपाशा बसु की नेटवर्थ 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 113 करोड़ रुपये है।

इस काम के जरिए एक्ट्रेस करती हैं मोटी कमाई
इसके अलावा बिपाशा बसु के पास मुंबई (बांद्रा) में 16 करोड़ रुपये का एक आलीशान घर है, जहां वह अपने पति के साथ खुशहाल जिंदगी जीती हैं। उनके कार कलेक्शन की बात करें तो बिपाशा के पास ऑडी क्यू , 25 लाख की वोल्क्सवागेन बीटल और 28 लाख कीटोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी कारें हैं। बिपाशा फिल्में भले ही नहीं कर रही हों, लेकिन उनकी इनकम के कई सोर्स हैं। वे आज भी कई मल्टी नेशनल कंपनियों के ऐड में दिखाई देतीं हैं। विज्ञापनों के जरिए वो मोटी कमाई करती हैं।

यह भी पढ़ें: बिपासा बसु ने बेटी देवी के साथ शेयर किया वीडियो, कहा - 'बर्थडे का सबसे अच्छा गिफ्ट...'

अपने पति से बहुत अमीर हैं बिपाशा
वहीं, बात करें उनके पति के नेटवर्थ की तो वो केवल 15 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर दोनों ही बॉलीवुड एक्टर हैं, दोनों ने दो 'अलोन' के अलावा हेट स्टोरी में भी काम किया है। बिपाशा जहां एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं, वहीं करण का एक्टिंग ग्राफ अभी ज्यादा ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया है। फिल्म अलोन के दौरान दोनों एक्टर्स के बीच प्यार पनपा था इसके बाद उन्होंने 2016 में शादी की थी।

यह भी पढ़ें: कभी रोनाल्डो के प्यार में दीवानी थीं बिपाशा बसु! पब्लिकली किस करते हुए तस्वीरों ने खूब बटोरीं थी सुर्खियां

Published on:
07 Jan 2023 04:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर