पिछले दिनों खबर आई थी कि बिपाशा बसु सिंह ग्रोवर महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग सेंटर खोलने की प्लानिंग कर रही हैं। बिपाशा भारत के तीन प्रमुख महानगरों मुंबई, दिल्ली और अपने होमटाउन कोलकाता में ट्रेनिंग सेन्टर खोलने की प्लानिंग कर रही थीं और अब उन्होंने वुमन इंपावरमेंट से संबंधित एक कैंपेन का समर्थन कर जता दिया है कि वह महिलाओं को लेकर कितनी सजग हैं।