2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिषेक-ऐश की शादी से नाराज थीं ‘जाह्नवी’, किया था जमकर हंगामा, काट ली थी कलाई

अभिषेक-ऐश की शादी में हंगामा करते हुए खुद की कलाई भी काट ली थी।

less than 1 minute read
Google source verification
abhishek and aishwarya

abhishek and aishwarya

अभिषेक बच्चन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक ने वर्ष 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी की थी। इससे पहले उनका अफेयर अभिनेत्री करिश्मा कपूर से था। बता दें कि अभिषेक बच्चन की शादी में हंगामा भी हुआ था। यह हंगामा एक मॉडल ने किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मॉडल ने अभिषेक-ऐश की शादी में जमकर हंगामा किया था।

खुद को बताया था अभिषेक की पहली पत्नी:
जाह्नवी नाम की एक मॉडल ने खुद को अभिषेक बच्चन की पत्नी बताया था। रिपोर्ट के अनुसार यह मॉडल अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दस' में बैकग्राउंड डांसर रह चुकी हैं। उसने दावा किया था कि वह अभिषेक बच्चन की पत्नी हैं।

काट ली थी कलाई:
इस मॉडल ने अभिषेक-ऐश की शादी में हंगामा करते हुए खुद की कलाई भी काट ली थी। इस हंगामें से पूरा बच्चन परिवार भी एक बार तो सहम गया था। हालांकि कुछ वक्त में ही मामला शांत हो गया और इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट बताया गया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग