अपनी दमदार अवाज की वजह से बॉलीवुड में मशहूर एक्टर अमरीश पुरी का जादू हॉलीवुड तक रहा है। उनके हर किरदार ने दर्शकों पर एक अलग ही छाप छोड़ी है। उन्होंने इंडस्ट्री में एक विलेन के तौर पर अपनी पहचान बनाई। उनकी एक खास बात ये रही कि उन्होंने अपने जीवन में जितनी भी फिल्में की हैं उनमें कभी भी उनके किरदार में सामनता नहीं रहा। आज अमरीश पुरी का जन्मदिन है। उनका जन्म 22 जून हुआ था। उन्होंने करीब 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें फिल्मों का सबसे बड़ा विलेन कहा जता है। ...तो चलिए आपको बताते हैं अमरीश पुरी के उन 5 किरदारों के बारे में जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं।