3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुष्का शर्मा को फोन कर फूट-फूटकर रोने लगे थे विराट कोहली, वजह जान हैरान रह जाएंगे

Anushka Sharma आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

May 01, 2019

अनुष्का शर्मा को फोन कर फूट-फूटकर रोने लगे थे विराट कोहली, वजह जान हैरान रह जाएंगे

अनुष्का शर्मा को फोन कर फूट-फूटकर रोने लगे थे विराट कोहली, वजह जान हैरान रह जाएंगे

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक रही Anushka Sharma आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस उत्तर प्रदेश की मशहूर जगह अयोध्या में 1 मई,1988 को जन्मी थीं। अनुष्का ने 2008 में फिल्म 'Rab ne Bana Di Jodi' से अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें हिट फिल्म 'Band Baja Baraat' में भी देखा गया।

अपने 11 साल के फिल्मी कॅरियर में एक्ट्रेस कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। उन्होंने साल2017 में भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli से शादी रचाई।

अगर अनुष्का की प्राइवेट लाइफ पर चर्चा करें तो उनकी अफेयर की खबरें अभिनेता रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, सुरेश रैना, जोहेब यूसुफ और रणबीर कपूर संग चली थी। हालांकि इसके बाद अनुष्का ने कुछ साल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को डेट किया और अंत में दोनों ने शादी कर ली। शादी से पहले अनुष्का और विराट भी खूब सुर्खियों में रहे थे।

एक इंटरव्यू में विराट खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि एक बार अनुष्का शर्मा से बात करते हुए वह खूब रोए थे। विराट ने बताया था 'मुझे कॉल पर भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट कप्तान बनने की खबर दी गई थी, ये सुनने के बाद मैंने अनुष्का को कॉल किया।' विराट ने आगे कहा, 'उस दौरान मुझे अपने कॅरियर का शुरुआती दौर याद आने लगा था, क्योंकि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरा कॅरियर एक क्रिकेट अकादमी से लेकर एक टेस्ट कप्तान बनने तक पहुंच जाएगा।'

बता दें कि यह बातें बताते वक्त विराट कोहली की आंखों में खुशी के आंसू थे। गौरतलब है कि विराट को साल 2017 में भारतीय टीम का टेस्ट कप्तान बनाया गया था।

अगर अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। फिल्म में वह एक बार फिर शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ काम करती दिखी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर सकी।