6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Flashback: “संगम” के बाद टूटा राज कपूर और वैजयंती माला का रिश्ता

रूपहले पर्दे के सुनहरे दौर की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार वैजयंती माला "टि्वंकल टोज" के नाम से भी जानी जाती रही हैं..

3 min read
Google source verification

image

Sudha Verma

Aug 13, 2015

vyjayanthimala

vyjayanthimala

रूपहले पर्दे के सुनहरे दौर की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार वैजयंती माला "टि्वंकल टोज" के नाम से भी जानी जाती रही हैं। शास्त्रीय नृत्य में निपुण इस अदाकारा ने दो दशकों तक हिंदी फिल्मों पर राज किया। उन्होंने इस दौर के लगभग सभी बड़े सितारों के साथ यादगार किरदार निभाए। दक्षिण भारत से आई प्रमुख नायिकाओं में वैजयंती माला "राष्ट्रीय अभिनेत्री" का दर्जा पाने वाली पहली महिला हैं।

जन्मदिन है आज
बहुमुखी प्रतिभा की मल्लिका वैजयंती का जन्म 13 अगस्त, 1936 को मद्रास (चेन्नई) में एक रूढिवादी तमिल ब्रा±मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम एम.डी. रमन और मां का नाम वसुंधरा देवी था। उनकी मां 1940 के दशक की लोकप्रिय तमिल अभिनेत्री थीं।

13 साल में किया डेब्यू
वैजयंती माला ने 13 साल की उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने साल 1949 में आई तमिल फिल्म "वड़कई" से अभिनय की शुरूआत की। हिंदी सिनेमा में उन्होंने 1951 में आई फिल्म "बहार" से कदम रखा था।

नया दौर से शुरू हुआ हिट फिल्मों का सिलसिला

वैजयंती माला की कामयाब फिल्मों में "नई दिल्ली", "नया दौर" और "आशा" शामिल हैं। 1964 में आई फिल्म "संगम" में निभाया राधा का उनका बोल्ड किरदार और उन पर फिल्माया गाना "मैं क्या करूं राम मुझे बुढढ्ा मिल गया" काफी प्रसिद्ध हुआ। इसके बाद फिल्म "ज्वेल थीफ" में उन पर फिल्माया गया गाना "होठों पे ऎसी बात" अब भी लोगों की जुबां पर है। 1950-60 के दशक में वह प्रथम श्रेणी की नायिका के रूप में जानी जाती थीं।

जब वैजयंती बनी देवसाद की चंद्रमुखी
वैजयंती माला ने 1957 में आई फिल्म "देवदास" में चंद्रमुखी की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें उसी साल फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्हें 1959 में फिल्म "मधुमती", 1962 में "गंगा जमुना" और 1965 में "संगम" के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।

नृत्य में माहिर थी वैजयंती माला
सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक मंझी हुई अभिनेत्री के अलावा वैजयंती बेहद कुशल नृत्यांगना भी हैं। वह भरतनाट्यम की नृत्यांगना, कर्नाटक श्ौली की गायिका और नृत्य प्रशिक्षक भी रही हैं।

पर्सनल लाइफ
हर फिल्मी कलाकार की तरह अफवाहों का सिलसिला उनके जीवन का भी हिस्सा रहा है। अपने फिल्म करियर के दौरान वह दिलीप कुमार और राज कपूर के करीब आई। राज कपूर की पत्नी ने जब उनके रिश्ते पर प्रश्न उठाया तो वह इसी शर्त पर मानीं कि वैजयंती, राज कपूर के साथ काम नहीं करेंगी।

संगम के बाद टुटा राज कपूर से रिश्ता
"संगम" के बाद वैजयंती माला और राज कपूर की लोकप्रिय जोड़ी टूट गई। उन्होंने भी अपने जीवन में नाकामयाबी की भी मार झेली, लेकिन फिर उन्होंने देव आनंद के साथ 1967 में आई सफल फिल्म "ज्वेल थीफ" से एक नई शुरूआत की। इस दौरान उनके जीवन में आए डॉ. चमनलाल बाली।

डॉ से किया विवाह

एक बारवैजयंती को निमोनिया हो गया था, जिसका इलाज डॉ. बाली कर रहे थे। बाली भी उनके प्रशंसकों में से एक थे। वैजयंती का इलाज करते-करते दोनों में प्यार हो गया और 10 मार्च, 1968 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। उनका एक बेटा है।

78 की उम्र में भी सदाबहार है वैजयंती
13 अगस्त, 2015 को सुनहरे दौर की अभिनेत्री वैजयंती माला 78 साल की होने जा रही हैं। उनका जीवन कई दक्षिण अभिनेत्रियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत भी रहा। उनमें से एक रहीं हेमा मालिनी। हेमा खुद वैजयंती की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। वैजयंती माला ही वह अभिनेत्री थीं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अर्थ-शास्त्रीय नृत्य को पहचान दिलाई थी। वह बतौर राज्यसभा सदस्य भी रह चुकी हैं।

सौंदर्य की मलिका वैजयंती माला ने अपने जीवन का हर किरदार बखूबी निभाया है। डांसिंग स्टार के नाम से पहचाने जाने वाली अभिनेत्री की सुंदरता और डांस आज भी लोगों के जेहन में बसा है।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग