18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

56 बरस के हुए बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी

बॉलीवुड के माचोमैन सुनील शेट्टी आज 56वर्ष के हो गए। सुनील शेट्टी को एक ऐसे बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता के रूप में शुमार किया जाता है....

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Aug 11, 2017

Suniel Shetty

Suniel Shetty

बॉलीवुड के माचोमैन सुनील शेट्टी/a> आज 56वर्ष के हो गए। सुनील शेट्टी/a> को एक ऐसे बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता के रूप में शुमार किया जाता है जिन्होंने न सिर्फ एक्शन से बल्कि हास्य और नकारात्मक किरदार निभाकर भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैगलोर में जन्मे सुनील शेट्टी/a> ने अपने सिने कॅरियर की शुरूआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म बलवान से की। इस फिल्म में उन्होंने जबरदस्त एक्शन दृश्य देकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 1994 में प्रदर्शित फिल्म मोहरा उनके कॅरियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई।

मोहरा की सफलता के बाद सुनील शेट्टी/a> की छवि फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के रूप में बन गई और इसके बाद फिल्मकारों ने उनकी इसी छवि को रूपहर्ले पर्दे पर भुनाया। उनकी ऐक्शन फिल्मों में अंत, सुरक्षा, टक्कर, रक्षक, सपूत आदि शामिल है। वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म 'हेराफेरी'सुनील शेट्टी/a> की महत्वपूर्ण फिल्म में शुमार की जाती है। प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म से पहले लोगों की धारणा थी कि सुनील केवल मारधाड़ से परिपूर्ण अभिनय ही कर सकते हैं लेकिन इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ मिलकर अपने कारनामों से दर्शको को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर दिया। फिल्म की सफलता को देखते हुए 2006 में इसका सीक्वेल 'फिर हेराफेरी' बनाई गई।

वर्ष 2000 में ही सुनील शेट्टी/a> के कॅरियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म धड़कन प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में उनका यह किरदार ग्रे शेडस लिए हुए था। इसके बावजूद वह दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे। इस फिल्म के लिए वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित भी किए गए। सुनील शेट्टी/a> की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ काफी पसंद की गई। उन्होंने फिल्म 'वक्त हमारा है' से जोड़ी के रूप में आगाज किया। उनकी जोड़ी की तुलना महानायक अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की जोड़ी से की जाने लगी।

एक्शन में माहिर इन दोनों कलाकारों ने इस फिल्म की कामयाबी के बाद 'हम बेमिसाल हैं', सपूत, मोहरा, हेराफेर, आवारा पागल दीवाना, फिर हेराफेरी आदि फिल्मों में एक साथ काम किया। सुनील के सिने कॅरियर में उनकी जोड़ी रवीना टंडन-करिश्मा कपूर और सोनाली बेन्द्रे के साथ सर्वाधिक पसंद की गई। उन्होंने अपने दो दशक लंबे सिने कॅरियर में 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। इनमें पहचान,गोपी किशन, दिलवाले, कृष्णा, बार्डर, भाई, हु तू तू, रिफ्यूजी, कांटे, कयामत, मैं हूं ना, हलचल,शूटआउट एट लोखंडवाला आदि शामिल है। उन्होंने खेल-रक्त और भागमभाग जैसी कुछ फिल्मों का निर्माण भी किया है।

ये भी पढ़ें

image