
राजकुमार राव-पत्रलेखा (इमेज सोर्स: एक्टर इंस्टाग्राम)
Rajkummar Rao-Patralekhaa Latest Update: नए साल की शुरुआत में ही राजकुमार राव और पत्रलेखा की एक खास पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। बॉलीवुड के इस पॉपुलर कपल ने आखिरकार अपने फैंस के साथ वह पल साझा कर किया है, जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। करीब दो महीने पहले जन्मी नन्हीं परी की झलक और नाम का खुलासा करते ही सोशल मीडिया पर प्यार की बाढ़ आ गई। फैंस दिल वाले इमोजी और बधाइयों के साथ इस खूबसूरत फैमिली मोमेंट का जश्न मना रहे हैं।
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने पोस्ट में लिखा, “हम हाथ जोड़कर और पूरे दिल से आपको अपने सबसे बड़े आशीर्वाद, पार्वती पॉल राव से मिलवा रहे हैं।” बता दें कपल ने अपनी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है। उन्होंने पोस्ट में एक प्यारी तस्वीर भी है, जिसमें दोनों अपनी नन्हीं बेटी का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी कपल को बधाई दी। अभिनेत्री अहाना कुमरा ने लिखा, “बधाई हो राजकुमार और पत्रलेखा, छोटी पार्वती का स्वागत है।” इसके अलावा भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना ने रेड हार्ट इमोजी भेजकर अपनी खुशी जताई।
बता दें राजकुमार राव ने पहली बार पत्रलेखा को एक विज्ञापन में देखा था, उसी वक्त उन्हें लगा कि यही वह लड़की है जो उनके दिल को छू गई। बाद में दोनों की मुलाकात 2014 में आई फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ के सेट पर हुई। शूटिंग के दौरान उनकी दोस्ती बढ़ी और धीरे-धीरे यही दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ समय एक-दूसरे को डेट करने के बाद, अक्टूबर 2021 में राजकुमार ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज में पत्रलेखा को प्रपोज किया। इसके बाद नवंबर 2021 में दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली।
शादी के कुछ साल बाद, 15 नवंबर 2025 को दोनों ने अपनी पहली संतान का स्वागत किया। बेटी के जन्म की खुशी साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “हम बहुत खुश हैं कि भगवान ने हमें बेटी का आशीर्वाद दिया है। हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर इससे बड़ा तोहफा नहीं हो सकता।”
Published on:
18 Jan 2026 02:29 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
