
kajol
बॉलीवुड की फेसम जोड़ियों में से एक है काजोल और अजय देवगन की जोड़ी। इनकी जोड़ी काफी हिट मानी जाती है कारण इनका आपसी तालमेल। काजोल जहां एक बेहतर एक्टर हैं। वहीं उन्होंने खुद को एक बेहतरीन पत्नी और जिम्मेदार मां भी साबित किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज अजय के दिल पर राज करने वाली काजोल, अजय का पहला प्यार नहीं थीं। कालोज से पहले अजय का दिल बॉलीवुड की कई हसीनाओं के लिए धड़क चुका है। आइए जानते हैं कि काजोल को हां करने से पहले अजय किन एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं और किस तरह काजोल की लाइफ में अजय की एट्री हुई थी।
इस फिल्म के दौरान आए थे करीब:
अजय और काजोल की शादी को 19 साल हो गए हैं। ये प्यारी जोड़ी 24 फरवरी 1999 को शादी के बंधन में बंधी थे। इन दोनों के करीब आने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। आपको बता दे कि काजोल और अजय फिल्म 'हलचल' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए और देखते ही देखते उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। बॉलीवुड के इस स्टार कपल के दो बच्चे नायसा और युग हैं।
काजोल-अजय से अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए लेती थीं टिप्स:
अजय से शादी करने से पहले काजोल को बॉलीवुड में काम करते हुए 9 साल बीत चुके थे। काजोल और अजय ने बहुत सी फिल्मों में साथ काम किया है लेकिन काजोल ने कभी ये नहीं सोचा थी कि वह अजय से शादी कर लेंगी। क्योंकि कभी अजय देवगन से ही काजोल ब्वॉयफ्रेंड के बारे में टिप्स लेती थी। अजय भी काजोल को पूरा सपोर्ट करते थे। बस इसी बीच काजोल को अजय की सादगी भा गई और उन्हीं के साथ शादी करने का फैसला ले लिया। क्योंकि वह सैंटल होना चाहती थी और फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लेना की सोच रही थी।
काजोल से पहले इन एक्ट्रेसेस को डेट करते थे अजय:
अजय का पहला प्यार काजोल नहीं बल्कि कोई और था। काजोल से पहले अजय, रवीना और करिश्मा कपूर को डेट कर चुके थे। लोग तो करिश्मा और अजय की जोड़ी को हिट मानते थे। बीते दौर की फिल्मी मैग्जीन में छपी खबरों की मानें तो कथित तौर पर जब करिश्मा अजय के जीवन में आईं तब अजय रवीना टंडन को डेट कर रहे थे।
आॅनस्क्रीन कुछ खास नहीं चली ये जोड़ी:
अजय देवगन और काजोल रियल लाइफ जोड़ी को जितना पसंद किया जाता है। आॅनस्क्रीन उनकी ये जोड़ी कमाल नही दिखा पाई। वहीं काजोल की जोड़ी को शाहरुख खान के साथ ज्यादा पसंद की जाती है। बता दें कि अजय ने आज तक काजोल और शाहरुख खान की फिल्म DDLJ यानी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे नहीं देखी है।
Published on:
04 Aug 2018 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
