
birthday special: neena gupta controversial love story
टीवी सीरियल 'खानदान' से छोटे पर्दे पर अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। टीवी से लेकर फिल्मों तक नीना अपने दिनों में काफी मशहूर रही हैं। लेकिन उनके कॅरियर का सफर इतना आसान नहीं था। जहां फिल्मी कॅरियर ने उन्हें उड़ान दी वहीं निजी जिंदगी में उन्होंने कई दुख झेले हैं। नीना को एक क्रिकेटर से प्यार हुआ था। दोनों की एक बेटी भी हुई लेकिन दोनों की कभी शादी नहीं हो पाई। आज हम उसी कहानी पर बात करेंगे।
अभिनेत्री नीना गुप्ता को वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से प्यार हो गया था। दरअसल 80 के दशक में वेस्ट इंडीज की टीम भारत क्रिकेट खेलने आई थी। उसी दौरान नीना विवियन से मिली। गौर करने वाली बात यह है कि उस वक्त विवियन पहले से ही शादीशुदा थे और दो बच्चों के बाप थे। हांलाकि उन दिनों वह अपनी पत्नी से अलग रहते थे। दोनों मुंबई में एक पार्टी के दौरान मिले थे जहां दोनों मेहमान बनकर आए थे। दोनों का रिश्ता काफी अलग था।
जब रिचर्ड्स से नीना की मुलाकात हुई। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। पर दोनों ने कभी शादी नहीं की। इसी दौरान खबरें आईं कि नीना प्रेग्नेंट हैं। उनकी एक बेटी है। शुरुआत में नीना के परिवार ने उनका साथ नहीं दिया। जिस समय नीना प्रेग्नेंट थीं उस दौरान उनकी मां का देहांत हो गया इसके बाद उनके पिता ने नीना का साथ दिया।
नीना ने साल 1989 में एक बेटी को जन्म दिया और सिंगल पेरेंट बनकर मसाबा की परवरिश अकेले ही की। आज मसाबा एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। 2 जून 2015 को मसाबा ने फिल्म प्रोड्यूसर मधू मंटेना से कोर्ट मैरिज कर ली थी लेकिन उनकी शादी टूट गई। इसके बाद साल 2008 में नीना ने दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी कर ली।
Updated on:
04 Jul 2018 08:52 am
Published on:
04 Jul 2018 08:50 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
