20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर 2’ की आंधी में तूफान बनीं ये 3 फिल्में, रणवीर की फिल्म नहीं तोड़ पाई इनके रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Break Record: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने इतिहास रच दिया है जहां फिल्म ने पहले दिन आंधी कलेक्शन किया है वहीं ये फिल्म अभी भी तीन फिल्मों के रिकॉर्ड को छू भी नहीं पाई है। ये तीन फिल्में चट्टान की तरह इसके सामने अभी भी खड़ी हैं।

3 min read
Google source verification
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1 break 10 film record not beat pushpa 2 RRR record

धुरंधर 2 के पहले दिन का कलेक्शन आया सामने

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के 'पॉवरहाउस' कहे जाने वाले रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सुनामी ला दी है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि कमाई के मामले में भारतीय सिनेमा के इतिहास के कई बड़े पन्ने पलट दिए हैं। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, जो कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसके बावजूद भी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इन 3 फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त नहीं कर पाई है।

ओपनिंग पर छाई धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1)

ट्रेड एनालिस्ट 'सैकनिल्क' (Sacnilk) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2 ने भारत में अपने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। अगर इसमें 18 मार्च (डे-0) को हुए चुनिंदा पेड प्रीव्यू शोज की 43 करोड़ की कमाई को भी जोड़ दिया जाए, तो फिल्म का कुल कारोबार 145.5 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। इस फिल्म ने 10 बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है।

साउथ और बॉलीवुड की 10 बड़ी फिल्मों को पछाड़ा (Dhurandhar 2 Break 10 Movie Record)

रणवीर सिंह की इस दहाड़ ने न केवल बॉलीवुड बल्कि साउथ की भी कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। 'धुरंधर 2' ने अपने पहले दिन के कलेक्शन (102.55 करोड़) के साथ 'कल्कि 2898 एडी', 'सालार', 'आदिपुरुष' और 'जवान' जैसी मेगा-हिट फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। इसके अलावा 'देवरा', 'कुली', 'लियो', 'एनिमल', 'ओजी' और 'कांतारा चैप्टर 1' जैसी फिल्में भी अब इस लिस्ट में 'धुरंधर' से पीछे हो गई हैं।

इन तीन फिल्मों के रिकॉर्ड नहीं कर पाई ध्वस्त (Dhurandhar 2 Not break This 3 Film Record)

हालांकि, रणवीर सिंह की फिल्म ने इतिहास रचा है, लेकिन वह अभी भी भारतीय सिनेमा की तीन सबसे बड़ी ओपनर्स को पछाड़ने में नाकाम रही है। ऑल-टाइम लिस्ट में 'पुष्पा 2' (162.25 करोड़), 'आरआरआर' (133 करोड़) और 'केजीएफ चैप्टर 2' (116 करोड़) अभी भी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। 'धुरंधर 2' अब इस एलीट क्लब में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

क्यों हो रही है इतनी कमाई?

फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने जसकीरत सिंह रांगी' उर्फ 'हमजा' के किरदार को जिस स्केल पर पेश किया है, वह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहा है। जबरदस्त एक्शन, सस्पेंस और देशभक्ति का तड़का फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी बनकर उभरा है। फिल्म ईद और छुट्टियों के सीजन में रिलीज हुई है, इसलिए माना जा रहा है कि यह वीकेंड खत्म होते-होते 500 करोड़ के क्लब में भी अपनी जगह बना लेगी।