12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कम उम्र में ही इस मशहूर सितारे को हो गया था ‘मौत का खौफ’, इस अंधविश्वास के कारण नहीं की शादी

संजीव कुमार ( sanjeev kumar ) का आज जन्म दिवस है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Jul 09, 2019

Sanjeev kumar death

Sanjeev kumar death

9 जुलाई 1938 को जन्मे अभिनेता संजीव कुमार ( sanjeev kumar ) का आज जन्म दिवस है। आज भले ही स्टार हमारे बीच न हों , लेकिन आज भी वह फैंस के दिलों पर राज करते हैं।। संजीव का वास्तविक नाम हरीहर जेठालाल जरीवाला था। संजीव कुमार की मृत्यू महज 47 साल की उम्र में हो गई थी। चौंकने वाली बात ये है की वह जानते थे कि वह ज्यादा दिन नहीं जी पाएंगे। इसलिए उन्होंने शादी भी नहीं की।

हम हिंदुस्तानी (1960) संजीव कुमार की पहली फिल्म थी। उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई। 1968 (उन्नीस सौ अड़सठ ) में रिलीज हुई 'राजा और रंक' की सफलता ने संजीव कुमार के पैर हिंदी फिल्मों में मजबूती से जमा दिए। जहां वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में मशहूर थे वहीं पर्सनल लाइफ में बेहद दुखी।

संजीव कुमार के परिवार में कोई भी पुरुष 50 साल से ज्यादा नहीं जी पाया। संजीव को भी हमेशा महसूस होता था कि वे ज्यादा नहीं जी पाएंगे।

उनके छोटे भाई नकुल की मृत्यु संजीव के पहले हो गई। ठीक 6 महीने बाद बड़ा भाई किशोर भी चल बसा। संजीव कुमार ने भी 47 ( सैंतालीस )साल की उम्र में ही दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यू 6 नवम्बर 1985 (उन्नीस सौ पचासी )को इस दुनिया को अलविदा कहा। खैर जो भी हो उनकी शानदार फिल्मों और अभिनय के कारण हमेशा सिनेमाजगत के पन्नों पर उनका नाम स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा।