15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

birthday special: बॉलीवुड पर राज करने वाली इस अभिनेत्री को इस वजह से होना पड़ा फिल्मों से दूर

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे एक जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 19 साल की उम्र में सोनाली की पहली फिल्म 'आग' (1994) रिलीज हुई।

2 min read
Google source verification
sonali-bendre.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे आज अपना 45वां वर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। 19 साल की उम्र में ही सोनाली ने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत कर दी थी। उनकी पहली फिल्म 'आग' (1994) रिलीज हुई।फिल्मों में कदम रखने से पहले सोनाली ने मॉडलिंग के क्षेत्र में काफी नाम कमाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का न्यू फेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। इसी साल सोनाली की एक और फिल्म 'नाराज' रिलीज हुई।

फिल्म में सबसे बड़ सफलता सोनाली को साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'दिलजले' से मिली थी। इसमें उनके साथ अजय देवगन थे। फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद सोनाली की कई फिल्में सुपरहिट दीं।

फिल्मों से लंबे समय तक काम करने के बाद वो अचानक से गायब हो गई। इसके बाद खबर लगी कि वो कैंसर जैसी बीमारी से जूंझ रही है और कैंसर का इलाज करने के लिए वे न्यूयॉर्क गईं,जहां कुछ महीनों तक उनका इलाज चला।हांलाकि में वो इस लड़ाई को जीत चुकी हैं।

सोनाली भले ही फिल्मी दुनियां के रंगीन पर्दे से दूर हो चुकी थी लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टीव रहने के कारण वो अपने फैंस के बीच बनी रही। और इसका यही नतीजा हुआ कि फैंस की दुआ से वो कैंसर जैसी भयंकर बीमारी को जीत सकीं।

सोनाली लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वो आखिरी बार साल 2013 में फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' में कैमियो रोल में नजर आई थीं। इसके बाद वो बॉलीवुड से दूर हो गईं। कुछ समय पहले सोनाली ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो सेट पर लौट आई हैं। सोनाली ने लिखा था- 'लंबे आराम के बाद सेट पर लौट रही हूं।

कई तरीकों और स्तरों पर आजमाई गई हूं। फिर से काम पर लौट कर अजीब सा एहसास हो रहा है। मेरे पास अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए शब्द ही नहीं है। कैमरे को दोबारा फेस करना एक अलग सा अनुभव है।' जाहिर है सोनाली के फैंस पर्दे पर उनके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे।