18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोटे से तैमूर की सुरक्षा के लिए रखे गए हैं 5 बॉडी गार्ड, वजह है चौंकाने वाली

करीना और सैफ के लाडले तैमूर की सुरक्षा किसी बड़े स्टार से कम नहीं है।

2 min read
Google source verification
Taimur ali khan

Taimur ali khan

पटौदी परिवार के छोटे नवाब यानी तैमूर अली खान का आज जन्मदिन है। सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर आज 2 साल के पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उनका पूरा परिवार उन्हें ढेर सारी बधाईंया दे रहा है। वहीं कुछ दिनों पहले करीना ने तैमूर का प्री-बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स के बच्चे नजर आए थे। वहीं हाल ही में तैमूर अपने माता-पिता के साथ केपटाउन में हॉलीवुडे मनाने गए थे। जहां की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। तैमूर की पॉपुलेरिटी की बात करें तो वह दिन ब दिन फेमस होते जा रहे हैं। वहीं उनकी सुरक्षा के लिए 5 बॉडीगार्ड हमेशा ही मौजूद रहते हैं। तैमूर इतनी कड़ी सुरक्षा के पीछे की वजह क्या आप जातने हैं। अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं।

5 बॉलीगार्ड करते हैं तैमूर की निगरानी:
करीना और सैफ के लाडले तैमूर की सुरक्षा किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वे नहीं चाहतीं कि उनके बेटे तैमूर के आसपास पांच-पांच बॉडीगार्ड रहें। लेकिन ऐसा करना उनकी मजबूरी बन गई है। इसके पीछे की वजह है तैमूर के पीछे हर वक्त फोटोग्राफर्स घूमते रहते हैं। फिर चाहे वह उनका प्ले स्कूल ही क्यों न हो। परिस्थितियां ऐसी बन चुकी हैं कि उन्हें न चाहते हुए भी तैमूर के आसपास पांच-पांच बॉडीगार्ड रखने पड़ते हैं।

इनकी तरह दिखते हैं तैमूर:
तैमूर की क्यूटनेस की वजह से पिछले दो सालों से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। उनकी हर तस्वीर देखते ही देखते ही वायरल हो जाती है। वहीं बीच-बीच में हमेशा इस बात को लेकर चर्चा चलती रहती है कि उनका चेहरा किससे मिलता है। बता दें कि तैमूर का फेस न ही करीना से और न सैफ जैसा है बल्कि उनकी शक्ल अपने नाना रणधीर कपूर से मिलती है। बता दें कि सैफ अली खान ने ये राज आज से काफी पहले फिल्म 'रंगून' के प्रमोशन के दौरान खोला था।