8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म में शबाना के साथ लिप-लॉक कर चुकी हैं नंदिता, जानिए कुछ और बातें

बॉलीवुड एक्ट्रेस नंदिता दास आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होेंने कई फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम किया, इसके अलावा उन्होंने फिल्में भी डायरेक्ट की

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Srivastav

Nov 07, 2015

Nandita Das

Nandita Das

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नंदिता दास आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। ब्लैक ब्यूटी नंदिता दास आर्ट फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। नंदिता 7 नवंबर, 1969 में मुंबई में जन्मी थी, लेकिन उनकी पढ़ाई दिल्ली से हुई। नंदिता ने थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। वह अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर हैं। एक्ट्रेसेस के साथ-साथ नंदिता डायरेक्टर भी हैं।



नंदिता दीपा मेहता की ऑफ बीट फिल्म्स "फायर" और "अर्थ" से सुर्खियों में आई। "अर्थ" में वह आमिर खान के साथ नजर आई थी। डस्की लुक वाली नंदिता ने शबाना आजमी के साथ "फायर" फिल्म की थी। यह फिल्म समलैंगिक रिश्तों पर आधारित थी। इस फिल्म में दोनों का एक किसिंग सीन भी था, जिस पर खूब बवाल मचा था।


नंदिता ने हिन्दी, इंग्लिश, साउथ, मराठी समेत 10 भाषाओं में फिल्में की। उन्होंने 2002 में सौम्य सेन से शादी की, लेकिन 2009 में उनका तलाक हो गया। 2010 में उन्होंने इंडस्ट्रीयल सुबोध मसकरा से शादी कर ली। उनका एक बेटा भी है। नंदिता को 2009 में चिल्ड्रन्स फिल्म सोसायटी ऑफ इंडिया का चेयरपर्सन बनाया गया था। इसके अलावा वह कई सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हैं।