
Neil Nitin Mukesh
बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। नील का जन्म 15 जनवरी, 1982 को मुंबई में हुआ। नील का पूरा नाम कम लोग ही जानते होंगे। उनका पूरा नाम नील नितिन मुकेश चंद माथुर है। आपको बता दें नील की मां का नाम निशि मुकेश माथुर है। क्या आप जानते हैं कि उनका ये नाम किसने रखा है। अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं कि नील को ये नाम आखिर किसने दिया।
स्वर कोकिला ने दिया ये नाम:
एक्टर नील नितिन मुकेश के ये नाम दुनिया की सबसे महशूर शख्स ने दिया है। सूत्रों की मानें तो नील नितिन मुकेश का नाम स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने एस्ट्रोनॉट 'नील आर्मस्ट्रांग' के नाम पर आधारित रखा था। बता दें कि नील के दादा जी मशहूर सिंगर मुकेश हैं। वहीं नील के नाम के साथ तीन पीढ़ियां नील नितिन मुकेश समाहित हैं।
फिल्मों में निभाया निगेटिव किरदार:
नील ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत साल 2007 में एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जॉनी गद्दार' से की थी। बता दें कि नील ने वर्ष 2007 में फिल्म 'जॉनी गद्दार' से डेब्यू किया था और यह फिल्म बेस्ट मेल डेब्यू के लिए नॉमिनेट हुई थी। जब नील के पिता को यह बात पता चली कि उनके बेटे ने पहली ही फिल्म में निगेटिव रोल किया है तो उन्होंने नील से 6 महीने तक बात नहीं की थी। इस फिल्म में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। उन्होंने अभिनेता अनुपम खेर से एक्टिंग के गुर सीखे। नील ने बतौर बाल कलाकार भी कई फिल्मों जैसे 'विजय' और 'जैसी करनी वैसी भरनी' में काम किया।
Published on:
15 Jan 2019 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
