21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

B’Day Spl: पिता कबीर बेदी ने रचाई 4 शादियां, तो बेटी पूजा भी नहीं हैं उनसे पीछे, जाने उनके अफेयर्स की लिस्ट

पूजा के अफेयर्स की बात करें तो अबतक उनका नाम 5 लोगों के साथ जुड़ चुका है। उनके अफेयर्स की लिस्ट लंबी होने के बावजूद वह अभी तक सिंगल हैं।

3 min read
Google source verification

image

Priti Kushwaha

May 11, 2018

pooja bedi

pooja bedi

बॉलीवुड में फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस और मॉडल पूजा बेदी का आज जन्म दिन है। पूजा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। पूजा बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी की बेटी हैं। पूजा को बचपन से ही घर में फिल्मी माहौल मिला है जिसकी वजह से उनका रुझान फिल्मी की ओर रहा। पूजा ने पहली फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के साथ की थी। उनकी ये फिल्म सुपरडूपर हिट रही। फिल्म ने रातों रात इसमें काम करने वाले सभी स्टार को हिट कर दिया था। पूजा की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उनकी लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। उनके अफेयर्स की बात करें तो अबतक उनका नाम 5 लोगों के साथ जुड़ चुका है। उनके अफेयर्स की लिस्ट लंबी होने के बावजूद वह अभी तक सिंगल हैं।

आदित्य पंचोली:
पूजा का नाम सबसे पहले बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के साथ जुड़ा। शुरुआत में आदित्य और पूजा अच्छे दोस्त थे। जरीना बहाव से शादी के बाद से ही आदित्य की जिंदगी में परेशानियां आनी शुरू हो गई थीं। इसी बीच आदित्य को पूजा का सहारा मिला और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। खबरों की मानें तो जब 15 साल की नौकरानी ने आदित्य के ऊपर रिलेशनशिप के आरोप लगाए तो इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

फरहान फर्नीचरवाला
इसके बाद पूजा की लाइफ में फरहान फर्नीचरवाला आए। दोनों ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट किया। इसके बाद उन्होंने साल 1994 में शादी कर ली थी। फरहान के प्यार में पड़कर पूजा ने मुस्लिम धर्म भी स्वीकार कर लिया था। शादी के 12 साल बाद साल 2003 में पूजा ने फरहान से किनारा कर लिया। फरहान से पूजा के दो बच्चे हैं।

हनीफ हिलाल
पूजा बेदी का दिल एक बार फिर से कोरियोग्राफर हनीफ हिलाल के लिए धड़का। 'नच बलिए 3' में बतौर पार्टनर दोनों ने हिस्सा लिया। पूजा ने हमेशा ही हनीफ के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। इस शो के दौरान दोनों करीब आए लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सका और दो साल बाद (2008) ही दोनों अलग हो गए।

द्विती विक्रमादित्य
खबरों की मानें तो पूजा और द्विती विक्रमादित्य काफी सीरियस रिलेशनशिप रहा है। दोनों एक दूसरे से शादी भी कर लेते लेकिन द्विती के परिवार वालों ने पूजा को एक्सेप्ट नहीं किया। बता दें दोनों ने एक दूसरे को करीब 18 महीने तक डेट किया।

आकाशदीप सहगल
'बिग बॉस' सीजन 5 के दौरान पूजा बेदी को 5वीं बार फिर से प्यार हो गया। उनकी मुलाकत यहां कंटेस्टेंट रहे आकाशदीप सहगल से हुई। शो के दौरान इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सका और दोनों साल 2013 में अलग हो गए।