24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्थडे स्पेशल : 48 साल बाद खुला तबु की जिंदगी का ये राज, जानें क्यों हैं अभी तक कुंवारी

Tabu Birthday : आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहीं हैं तबु अफेयर रहने के बावजूद नहीं हुई अजय देवगन से शादी

2 min read
Google source verification
tabu.jpeg

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिलकश अदाकारा तबु हमेशा से अपने संजीदा किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने रुपहले पर्दे पर खूब नाम कमाया है। मगर असल जिंदगी में वो आज भी प्यार की तलाश में हैं। तभी एक समय बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को कई साल तक डेट करने के बावजूद वो आज भी कुंवारी हैं। आज तबु अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े सबसे अहम पहलु के बारे में बताएंगे।

अजय देवगन और तबु के अफेयर की चर्चा ने गुजरे जमाने में खूब सुर्खियां बंटोरी हैं। बताया जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया है। मगर उनका प्यार परवान नहीं चढ़ सका। मोहब्बत होने के बावजूद दोनों शादी के बंधन में क्यों नहीं बंधे इस बात का खुलासा खुद अजय देवगन ने 'दे दे प्यार दे' फिल्म रिलीज के दौरान किया था। अजय ने बताया कि तबु को बिल्कुल उनके जैसा लड़का चाहिए। जिससे उनका तालमेल अच्छा बैठ सके, लेकिन आज तक उनकी लाइफ में किसी ऐसे शख्स की एंट्री नहीं हुई है। इस वजह से उन्होंने आज तक शादी नहीं की है।

अजय के मुताबिक वे तबु को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं। वे उनके लिए हर चीज कर सकते हैं, मगर उनके दिल में जगह महज काजोल के लिए है। तबु से उनके रिश्ते को लेकर काजोल के दिल में भी कोई बैर नहीं है। वो जानती हैं कि इंडस्ट्री में काम कैसे होता है। अगर तबु के दिल में उनके लिए फीलिंग्स है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। काजोल को भी इससे कोई ऐतराज नहीं है।