1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिडिल क्लास घर में पैदा हुई माधुरी दीक्षित आज है ‘250 करोड़’ की मालकिन, कुल प्रोपर्टी जान सिट्टी-पिट्टी हो जाएगी गुम

Madhuri Dixit भले ही उम्र में 50 पार कर चुकी हों लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

May 14, 2019

मिडिल क्लास घर में पैदा हुई माधुरी दीक्षित आज है '250 करोड़' की मालकिन, कुल प्रोपर्टी जान सिट्टी-पिट्टी हो जाएगी गुम

मिडिल क्लास घर में पैदा हुई माधुरी दीक्षित आज है '250 करोड़' की मालकिन, कुल प्रोपर्टी जान सिट्टी-पिट्टी हो जाएगी गुम

बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल Madhuri Dixit का कल Birthday है। अपने डांस अदाओं और एक्टिंग के लिए पहचानी जाने वाली माधुरी भले ही उम्र में 50 पार कर चुकी हों लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है।

उन्होंने कई सालों तक इस इंडस्ट्री पर राज किया है। आज एक्ट्रेस बहुत ही रॅायल लाइफ जीती हैं। प्रोपर्टी की बात की जाए तो आज भी माधुरी बॉलीवुड़ की हाइएस्‍ट पेड एक्‍ट्रेसेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा से आगे दिखाई देती हैं। माधुरी दीक्षित करीब 250 करोड़ रुपए की प्रोपर्टी की मालकिन हैं। जबकि प्रियंका चोपड़ा मात्र 67 करोड़ रुपए और दीपिका पादुकोण करीब 80 करोड़ रुपए की प्रोपर्टी की मालकिन हैं।

सोचने वाली बात यह है की आज दीपिका और प्रियंका एक फिल्म के 7 से 8 करोड़ रुपए लेती हैं। वहीं माधुरी अपने समय में टॉप पर थी तो उनकी फीस मात्र 50 लाख से एक करोड़ रुपए थी। आज माधुरी दीक्षित बहुत ही कम फिल्में करती हैं लेकिन वह एक फिल्म के 4 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

वहीं टीवी पर आने वाले रिएलिटी शोज के लिए वो 25 करोड़ रुपए प्रति सेशन का चार्ज कर रही हैं। साथ ही एक्‌ट्रेस कई एंडोर्समेंट का भी चार्ज अलग से करती हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि वो हर साल 50 करोड़ रुपए से अधिक सालाना कमाती करती हैं। इतनी कमाई बॉलीवुड की कई एक्‍ट्रेस और मॉडल की नहीं हैं।

माधुरी दीक्षित मौजूदा समय में कई बड़े प्रोडक्ट्स के लिए इंडोर्स कर रही हैं। जिनमें वो करोड़ों रुपयों की डिमांड करती हैं। खास बात ये है कि युरेका फोर्ब्‍स पे माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्री राम नेने को पांच सालों के लिए अपने वॉटर प्‍यूरीफायर प्रॉडक्‍ट्स के लिए गुडविल एंबेसडर बनाया था। जिसके लिए इस दंपति ने 100 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।

माधुरी के पास देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कई प्रॉपर्टी है। मुंबई और अमरीका में उनके पास कई रेजीडेंशियल्‍स अपार्टमेंट और कमर्शियल प्रॉपटीज है। हाल ही में उन्‍होंने फ्लोरिडा में काफी बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है। वहीं मियामी में उन्‍होंने एक मॉल भी खरीदा है। उनके पास ऑडी, रॉल्‍स रॉयस और स्‍कोडा रैपिड नाम की कई लग्‍जरी गाडि़यां भी मौजूद हैं।