1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक ने खुलेआम दी कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को धमकी- ‘जहां शो करेगा वहां लगा देंगे आग’

स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी लॉकअप शो के बाद सुर्खियों में बने रहते हैं। शो के दौरान ये दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे। शो के अलावा अक्सर इनका नाम विवादों से जुड़ता रहा है। एक बार फिर ये इसके चलते चर्चा में हैं। दरअसल में तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ने गुरुवार को मुनव्वर फारुकी पर हमला करने की धमकी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 12 Aug 2022, 11:15 AM IST

bjp mla threat to comedian munawar faruquis hyderabad show

bjp mla threat to comedian munawar faruquis hyderabad show

राजा सिंह ने कहा कि कॉमेडियन ने हिंदू देवताओं पर मजाक उड़ाया था और उसके शो को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। विधायक ने धमकी दी है कि अगर कॉमेडियन ने शो किया तो वह उनकी पिटाई करेंगे और कार्यक्रम स्थल को जला देंगे।

फारूकी ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर 20 अगस्त को हैदराबाद में अपने शो - डोंगरी टू नोव्हेयर - की घोषणा की। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, हैदराबाद, लिंक इन बायो और उसके बाद एक फायर इमोजी लगाया।

विधायक का कॉमेडियन को धमकी देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर उसे हैदराबाद में शो करने के लिए आमंत्रित किया जाता है तो दिखा देंगे कि क्या होगा। जहां कहीं भी प्रोग्राम होगा, हम उसकी वहीं पिटाई करेंगे। जो कोई भी उसे जगह देने की पेशकश करेगा, हम उसे आग लगा देंगे।” उन्होंने कहा, “अगर वह तेलंगाना आता है तो हम निश्चित रूप से उसे हमारे भगवान राम को गाली देने के लिए सबक सिखाएंगे। यह एक चैलेंज है।”

राजा सिंह ने धमकी देते हुए कहा, “हमें सूचना मिली है कि कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को हैदराबाद में प्रदर्शन करना बाकी है। ठीक है, उसकी मेजबानी करो। लेकिन आप उसकी मेजबानी कहां करेंगे? किस थिएटर में? कौनसी जगह? आप जहां कहीं भी इसका आयोजन करेंगे, हम इसे रोक देंगे और मुनव्वर फारुकी को सबक सिखाएंगे।”

आपको बता दें कि 9 जनवरी को हैदराबाद में मुनव्वर परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन तेलंगाना में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। आपको बता दें मुनव्वर एक पॉपुलर कॉमेडियन हैं। वह पिछले साल एक शो के दौरान कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाकर विवादों में आए थे। कार्यक्रम इंदौर के कैफे मोनरो में 1 जनवरी को रखा गया था। इस मामले में इंदौर पुलिस ने कॉमेडियन फारूकी और उनके चार साथियों को गिरफ्तार किया था। कई कोर्ट से ज़मानत खारिज होने के बाद मुनव्वर को पिछले साल फरवरी में सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिल गई थी। आदेश के 36 घंटे के बाद उन्हें रिहा किया गया था।