31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : सलमान ने बालकनी से फैंस को दिखाई तीन उं​गलियां, आखिर क्या है इसका मतलब

सलमान के घर पहुंचने के ठीक 20 मिनट के बाद उनसे मिलने कैटरीना उनके घर पहुंची।

3 min read
Google source verification
salman khan

salman khan

मुंबई। जोधपुर कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सलमान खान अपनी दाेनाें बहनाें के साथ चार्टर प्लेन से मुंबर्इ पहुंचे। मुंबई पहुंचकर वह सबसे पहले अपने फैंस से रूबरू हुए। उन्होंने बेहद ही अनोखे अंदाज में अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। इस माैके पर वे बेहद भावुक हाे गए। बालकनी में उनका पूरा परिवार मौजूद था। सलमान के मुंबई पहुंचते ही सबसे पहले उनसे मिलने उनके घर कैटरीना कैफ पहुंची। आइए जानते हैं जोधपुर से लेकर मुंबई तक का उनका सफर।

जेल के वो 50 घंटे:
सलमान खान ने जोधपुर जेल में 50 घंटे बिताए। उन्होंन इन 50 घंटों में तीन वक्त का खाना नहीं खाया लेकिन उन्होंने 3 घंटे लगातर कसरत की। जिसे देखकर जेल में सभी हैरान रह गए। सोने की कोशिश करने के बाद भी मच्छरों ने उन्हें सोने नहीं दिया। जब नींद पर काबू न रहा तब वह चादर से मुंह ढक कर सो गए। सुबह के समय उन्हें चाय और दलिया दिया गया लेकिन उन्होंने सिर्फ चाय पी और दलिया नहीं खाया।

3 बजे मिली जमानत :
सलमान खान को दोपहर 3 बजे जमानत मिली। जेल से बाहर निकलने में उन्हें 2 घंटे से ज्यादा का समय लग गया। जेल से निकलते ही गेट पर उन्होंने जेल के स्टाफ से कुछ बातचीत की। वहीं उनके बॉडीगार्ड शेरा ने भी उनके कान में कुछ कहा फिर वह सफेद रंग फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट के लिए निकल गए।जब सलमान जेल से बाहर आए ताे वहां भारी संख्या में उनके फैंस माैजूद थे। उनके प्रशंसकाें ने पटाखे चलाकर अपने चहेते ही रिहार्इ का जश्न मनाया।

इन कपड़ों में दिखे जेल के बाहर:
सलमान खान को जब सजा सुनाई गई थी उस वक्त उन्हेांने काले रंग की शर्ट पहनी हुई थी। वहीं जब वह जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर निकले उस वक्त उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट और कैप लगा रखी थी।

6 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से उड़ा विमान:
सलमान जोधपुर एयरपोर्ट 5.45 पर पहुंचे। करीब 6 बजे उनका विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ। सलमान के प्रशंसकों ने जमानत मिलने के बाद जश्न मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कुछ प्रशंसकों ने तो जेल से लेकर एयरपोर्ट तक पूरे रास्ते में फूल बिछा दिए। जैसे ही सलमान की गाड़ी उन्हें लेने जेल के बाहर पहुंची तो एक कार में सवार युवकों ने बाहर रास्ते में फूल बिछाने शुरू कर दिए। इनकी कार सलमान के काफिले के आगे चलती रही और रास्ते में फूल बरसाते रहे।

8 बजे पहुंचे घर :
बता दें कि सलमान खान करीब 8 बजे मुंबई अपने घर गैलेक्सिी अर्पाटमेंट पहुंचे। उनके घर के बाहर फैंस का तांता लगा हुआ था। सभी उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हो रहे थे। उनको गेट पर देख फैंस ने हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया।

8.30 बजे उठा बालकनी का पर्दा:
सलमान घर पहुंचकर सबसे पहले अपने फैंस से मिलने अपनी बालकनी पर आए। करीब 8.30 बजे उनकी बालकनी का पर्दा उठा। बालकनी में सबसे पहले सलमान आए उनके पीछे उनका बॉडीगार्ड शेरा आया। उसके बाद उनके पिता सलीम खान और उनकी मां बालकनी में नजर आर्इ।

तीन उंगली दिखा किया फैंस को ये इशारा:
बता दें कि सलमान ने सबसे पहले अपने फैंस को हाथ हिलाकर, फिर हाथ जोड़कर, फिर सलाम करके और फिर अंत में तीन उंगलिया दिखाकर उनके लिए अपने प्यार जाहिर किया। तीन उंगलियों का मतलब हो तो है कि अब मैं ठीक हूं आप अपने घर जाओ।

सबसे पहले कैटरीना पहुंची सलामान के घर:
बता दें कि सलमान के घर पहुंचने के ठीक 20 मिनट के बाद उनसे मिलने कैटरीना उनके घर पहुंची। उन्होंने ब्लैक और व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी। कैटरीना हर बुरे वक्त में सलमान के साथ देखी जाती हैं।

रसमलाई और बूंदी के लड्डू :
सलमान के घर का माहौल इस वक्त किसी उत्सव से कम नहीं है। घर आने वालों का मुंह मीठा कराने के लिए रसमलाई और बूंदी के लड्डू मंगाए गए। इसके साथ ही सलमान की मां उनकी मनपसंद बिरयानी भी बनाएंगी।