जब धर्मेंद्र से पूछा गया कि फिल्म में आपको सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और रेखा के साथ डांस करना कैसा लगता है तो उनका जवाब था, ‘मेरा बीता वक्त इस बात का गवाह है। मैं इंडस्ट्री में किसी को भी आवाज देता हूं..मेरे साथ हर कोई जुड़ने को तैयार रहता है। यह मेरे कर्म का नतीजा है कि अगर मैं आज एक आवाज दूं तो पूरी इंडस्ट्री आ जाती है।