बॉबी देओल जल्द ही साउथ फिल्म हरि हर वीरा मल्लू: भाग 1 में नजर आएंगे। ये एक ऐतिहासिक एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसमें पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में बॉबी देओल के अलावा निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी और नोरा फतेही भी दिखाई देंगी। ये फिल्म 17वीं शताब्दी के मुगल साम्राज्य पर आधारित है और 9 मई 2025 को रिलीज होने वाली है।