1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Year Ender 2023: साल 2023 के वो 10 गानें, जिनकी वजह से हिट हो गई ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर की छप्पर फाड़ कमाई

Year Ender 2023: कई बड़ी हिट्स फिल्म के गाने जैसे झूमे जो पठान' से लेकर एनिमल का 'अर्जन वैली'... इस साल इन 10 गानों ने धमाल मचाया है। जानिए साल 2023 के टॉप 10 गानों के बारे में…

3 min read
Google source verification
bollywood_10_songs_of_the_year_2023_due_to_which_films_became_hits_and_earned_massive_at_the_box_office.jpg

इस साल इन 10 गानों ने मचाया धमाल

Year Ender 2023: साल 2023 कई बड़ी हिट्स और जबरदस्त गानों के साथ बॉलीवुड के लिए एक शानदार साल रहा है। चाहे वो 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की लवर हो या 'एनिमल' में ईरानी शादी का पसंदीदा ‘जमाल कुडू’ गाना हो। इन धमाकेदार गानों ने लोगों के दिलों दिमाग पर छाप छोड़ी है। आइए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड के साल 2023 के टॉप 10 गानों पर।

Bawaal: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'बवाल' ने अपने गीतों से काफी सुर्खियां बटोरी थी। इस फिल्म का एक रोमांटिक गाना, 'दिलों की ये डोरियां', ने साल के पसंदीदा गानों में से एक बन गया है। इस गाने का संगीत तनिष्क बागची ने निर्मित किया है, गाने के बोल अराफत महमूद के हैं। गाने को विशाल मिश्रा, जाहरान खान, और रॉमी ने अपनी शानदार आवाज दी है।

Mission Majnu: सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मिशन मजनूं' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गाने ‘रब्बा जानदा’ को फैन्स ने खूब पसंद किए थे। इस गाने को जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है। संगीत तनिष्क बागची का है और लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे हैं।

Pathaan: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' ने इस साल खूब सुर्खियां बटोरी है। फिल्म में दीपिका के बिकिनी लुक ने फैंस को अपनी ओर आकर्षित किया। इस गाने को जनवरी 2023 में रिलीज होने के बावजूद बहुत दिनों तक चार्टबस्टर पर नंबर 1 पर बना रहने का दर्जा मिला। शिल्पा राव ने इस गाने को गाया और दीपिका पादुकोण का इसमें डांस भी बहुत प्रशंसा मिली थी।

Animal: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की चर्चित फिल्म 'एनिमल' का गाना 'अर्जन वैली' काफी धूम मचा रही है। इस गाने का संगीत मनन भारद्वाज ने रचा है जिसमें भूपिंदर बब्बल ने शानदार बोल लिखे हैं और इसे उन्होंने ही गाया है।

Zara Hatke Zara Bachke: विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का गाना 'तेरे वास्ते' ने तो सबको अपना दीवाना बना दिया। इस गाने का संगीत सचिन-जिगर ने संगीत दिया है, लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। इस गाने को वरुण जैन, सचिन-जिगर, शादाब फरीदी और अल्तमाश फरीदी ने अपनी शानदार आवाज दी है।

Tu Jhoothi Main Makkar: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का गाना 'प्यार होता कई बार' पार्टीज की जान बन चुका है। इस गाने पर 6 लाख से भी ज्यादा रील्स बन चुके हैं। इस गाने का संगीत प्रीतम और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की हिट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का रोमांटिक गाना 'तुम क्या मिले' ने फैन्स को खूब बहुत पसंद किया है। यह गाना बहुत समय तक चार्ट्बस्ट पर नंबर 1 पर रहा है। गाने का संगीत प्रीतम ने बनाया है, और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की सुंदर आवाजों ने और भी अद्वितीय बनाया है।

Jawan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का टाइटल ट्रैक भी फैन्स के बीच में काफी पॉपुलर है। इस गाने का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने बनाया है और लिरिक्स राजा कुमारी ने लिखे हैं। गाने को अनिरुद्ध रविचंदर और राजा कुमारी ने अपनी आवाज खूबसूरती से सजाया है।

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की 'रामायण' की शूटिंग इस महीने से होगी शुरू, 'एनिमल' से अब भगवान 'राम' बनेंगे एक्टर

Pathaan: 'पठान' फिल्म के टाइटल ट्रैक का संगीत विशाल-शेखर ने बनाया है। इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं और। इस गाने को अरिजीत सिंह, सुकृति कक्कड़ और विशाल-शेखर ने अपनी आवाज से सजाया है। फिल्म के इस गाने को फैंस ने बड़े प्यार से स्वीकारा है, और इसे 11 महीने के अंदर 78 करोड़ बार से ज्यादा देखा गया है। गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का डांस और उनकी एकमुखता दोनों ही फैंस को आकर्षित कर रही है।

Jawan: फिल्म 'जवान' का गाना 'छलिया' जो इस साल के मोस्ट पॉपुलर गानों में से एक है। इसे शाहरुख खान और नयनतारा पर फिल्माया गया है। इस गाने का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। इस गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा रॉव ने अपनी आवाज से सजाया है। इस गाने में फराह खान ने कोरियोग्राफी की है।