scriptपाकिस्तान में हैंडपंप उखाड़ने वाले सनी देओल अब अपने पिता धर्मेंद्र के नक्शेकदम पर चले, खेलेंगे नई पारी | Bollywood Actor Sunny Deol join BJP party | Patrika News

पाकिस्तान में हैंडपंप उखाड़ने वाले सनी देओल अब अपने पिता धर्मेंद्र के नक्शेकदम पर चले, खेलेंगे नई पारी

locationमुंबईPublished: Apr 23, 2019 02:48:14 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

Sunny Deol से पहले ये काम उनके पिता Dharmendra कर चुके हैं।

Sunny Deol

Sunny Deol

राजनीति में बॉलीवुड का एक और दमदार एक्टर शामिल हो गया है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि Dharmendra के बड़े बेटे Sunny Deol हैं। सनी देओल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। सनी ने यहां रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल की की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

https://twitter.com/ANI/status/1120575902969147392?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1120574123162439680?ref_src=twsrc%5Etfw
Sunny Deol

आपको बता दें कि सनी देओल के पंजाब के गुरुदासपुर सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है। गुरुदासपुर से पूर्व में फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना भी भाजपा से सांसद रहे हैं। सनी से पहले उनके पिता धमेंद्र 2004 में राजस्थान के बीकानेर सीट से भाजपा सांसद निर्वाचित हुए थे। वहीं सनी की सौतेली मां हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से भाजपा से मौजूदा सांसद है और वहां से चुनाव लड़ रही है।

Sunny Deol

साल 2017 में एक्टर विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर की सीट खाली हो गई थी और भाजपा के 2014 चुनाव में एक्टर विनोद ने जीत हासिल की थी। वहीं विनोद खन्ना इस सीट से 4 बार सांसद रहे हैं। वहीं अब इस सीट से सनी देओल को टिकट दिया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो