Alia Bhatt's five biggest controversies
नई दिल्ली। आज बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 15 मार्च 1993 में मुंबई में ही हुआ था। आलिया बेशक हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी, लेकिन उन्होंने महज 18 साल की उम्र में खुद से अपना फिल्मी करियर शुरू कर दिया था। आलिया ने बेहद ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई फिल्म है। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर, राजी, उड़ता पंजाब, और डियर जिंदगी जैसी सुपरहिट फिल्मों में वह अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत चुकी हैं। वहीं आलिया जितना अपनी अदाकारी की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उतना ही उन्हें अपनी नॉलेज और बातों के लिए अलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है। चलिए आलिया से जुड़े आपको 5 बड़े विवाद बतातें हैं।
सैफई महोत्सव विवाद
साल 2014 में मुजफ्परपुर में दो समुदायों के बीच दंगा हुआ था। दंगे की वजह से कई लोगों को कैंप में रहना पड़ा रहा था। ठंड और बीमारी से जूझ रहे लोगों की सुध लेने ना नेता और ना ही अभिनेता आए। ऐसे में उन्हीं दिनों अखिलेश सरकार ने सैफई महोत्सव का आयोजन भी कर डाला। जिसमें उन्होंने सलमान खान, माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट को बुलाया था। ऐसे में जब इन सभी बड़े स्टार्स को रंगारंग कार्यक्रम का लुफ्त उठाते हुए देखा गया, तो लोग काफी नाराज हुए।
पीड़ित लोगों से ना मिलने की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर स्टार्स को ट्रोल किया गया। वहीं जब मीडिया से आलिया मिली तो उन्होंने इस मुद्दे पर बात करने से माना कर दिया था। वहीं मामले को बढ़ता देख फिर आलिया के पिता महेश भट्ट सामने आए और उन्होंने सबसे माफी मांगी। इस पूरे ही मुद्दे पर सलमान आलिया को बचाते हुए नज़र आए थे।
चैट शो में दिया गलत जवाब
आलिया भट्ट की डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर थी। एक्ट्रेस की पहली ही फिल्म सुपरहिट रही। जिसके बाद वह फिल्म निर्माता करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में एक्टर वरुण धवन संग पहुंची थीं। शो में गेम राउंड के दौरान जब करण ने आलिया से जीके से जुड़ा एक प्रश्न पूछा तो एक्ट्रेस ने गलत जवाब दे दिया था। जिसके बाद से आलिया की नॉलेज और जीके पर कई सवाल उठने लगे। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया गया।
जब पिता को बताया बहुत खराब
महेश भट्ट अपने परिवार की वजह से काफी लाइमलाइट में रहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान खुद ही बताया था कि आलिया उन्हें दुनिया का सबसे बुरा और खराब पिता मानती हैं। जिसकी वजह से वह कभी उनके साथ ऐसा बर्ताव भी करती हैं। महेश भट्ट के इस बयान की वजह से आलिया को खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर सभी आलिया को पिता की इज्जत करने की सलाह देते हुए दिखाई देते थे।
अभद्र भाषा का प्रयोग
यह किस्सा साल 2014 का है। जब मशहूर चैनल AIB ने एक इवेंट का आयोजन कराया था। इस शो में बॉलीवुड के कई जाने-माने स्टार्स भी आए थे। जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, करण जौहर, और आलिया भट्ट जैसी बड़ी हस्तियां शामिल थीं। शो की कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। जिसमें एक वीडियो में आलिया भट्ट भी सभी स्टार्स और कॉमेडियन संग अभद्र भाषा में बात करती हुईं दिखाई दीं थीं। शो में सभी गाली गलौज और डबल मीनिंग के जोक सुनाते हुए नज़र आ रहे थे। वीडियो देखने के बाद कई सामाजिक संगठन इन सेलेब्स के विरोध में खड़े आए। साथ ही इन स्टार्स पर एफआईआर तक कराई गई।
प्रोमोशन के दौरान हुईं उप्स मोमेंट का शिकार
साल 2014 में एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एक्टर वरुण धवन संग 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' फिल्म रिलीज़ हुई थी। रिलीज़ से पहले दोनों ही स्टार्स अपनी फिल्म के प्रोमोशन में जुट गए थे। इस दौरान एक इवेंट में पहुंची आलिया उप्स मोमेंट का शिकार हो गई थीं। दरअसल, फिल्म के प्रोमोशन को लेकर वरुण इतने एक्साइटेड हो गए थे कि उन्होंने आलिया को अपनी गोद में उठाया लिया था। आलिया ने ट्रांसपेरेंट सलवार पहनी थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं।
Published on:
15 Mar 2021 08:33 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
