एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) ने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कही बड़ी बात अभिनेता अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) संग क्वारंटाइन होने की कही बात कपल को हुआ था कोरोनावायरस ( Coronavirus )
नई दिल्ली। कुछ समय पहले एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) कोरोनावायरस ( Coronavirus ) से संक्रमित हो गई थी। जिसके कुछ समय बाद ही यह खबर सामने आई कि अभिनेता और एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद कपल को लेकर कई बातें सामने आने लगी। वैसे ही मलाइका और अर्जुन को लेकर कई नई-नई खबरें सामने आती ही रहती हैं। ऐसे में अब मलाइका ने अपने क्वारंटाइन पीरियड को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जिसे सुन उनके फैंस काफी हैरान भी हैं।
दरअसल, एक चैट में मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora quarantine with boyfriend ) ने बताया कि उनका क्वारंटाइन ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन संग काफी सुख में गुज़रा है। जी हां, मलाइका ने बताया कि उन्होंने अपना क्वारंटाइन अर्जुन संग काफी अच्छी तरह से बिताया है। मलाइका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह एक ऐसे अभिनेता के साथ क्वारंटाइन में रह चुकी हैं। जो काफी मजेदार हैं। ऐसे में यह अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है कि वह कौन शख्स है। जिसके साथ अभिनेत्री क्वारंटाइन हुई थी। आपको बता दें कपल ने सोशल मीडिया पर कपल ने ही कोविड-19 पॉजिटिव ( Malaika Arjun Covid Positive ) होने की जानकारी दी थी।
आपको बता दें कुछ समय पहले ही अर्जुन-मलाइका हिमाचल प्रदेश में साथ घूमते हुए स्पॉट हुए थे। उन्होंने इस ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस ट्रिप पर उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ), सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) और तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) भी थे। बताया जा रहा है कि हिमाचल के ट्रिप के दौरान सैफ ने फिल्म 'भूत' ( Bhoot ) की शूटिंग भी की थी।