1998 में सलमान खान फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' ( Hum Sath Sath Hain ) की शूटिंग कर रहे थे। जिसके बाद सलमान पर दो काले हिरण के शिकार का इल्जाम लगा था। उनके सहकलाकार नीलम ( Neelam ), तब्बू ( Tabbu ), सोनाली बेंद्रे ( Sonali Bendre ), और सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) पर उन्हें शिकार के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया। इस केस में सलमान खान को दोषी पाते हुए उन्हें सजा सुनाई गई थी। साथ ही उनके सभी साथियों को बरी कर दिया गया था।