सोशल मीडिया पर अनुश्रुत की वायरल हुई वीडियो ने सबका दिल जीत लिया। इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा बाट काटते हुए खूब रोते हुए दिखाई दिया। जो अपने नाई को बड़े ही गुस्से में बाट ना काटने की बात कहता है। वीडियो में नन्हा स्टार कहता है- अरे क्या कर रहे हो, मेरे पूरे बाल काट दोगे, अरे बाल क्यों काट रहे हो। फिर नाई ने उसे शांत करने के लिए उसके पिता, दादा का नाम आदि कई सवाल किए। बच्चे की इसी मासूमियत ने सबका दिल लूट लिया और इसी के साथ अनुश्रुत भी साल 2020 का सुपरस्टार बन गया।