27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिनेत्री का सनसनीखेज बयान, कहा- पति को नहीं पड़ेगा फर्क अगर सरेआम उतार दूं कपडे..

बोल्ड तस्वीरों से सुर्खियों में रहने वाली सुरवीन अब बयान के कारण चर्चा में है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 16 Apr 2018, 5:42 PM IST

Surveen Chawla

Surveen Chawla

बॉलीवुड अभिनेत्री सुरवीन चावला ने हाल में एक ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। हेट स्टोरी 2 की इस अभिनेत्री ने अपने पति के नेचर के बारे में सनसनीखेज खुलासा किया है। सुरवीन का कहना है कि शादी के बाद उनकी जिंदगी और ज्यादा बेहतर हो गई है। बता दें कि अभिनेत्री अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण सुर्खियों में रहती है। अब यह अपने एक बयान के कारण चर्चा का विषय बन गई है।

मेरे पति को कोई फर्क नहीं पडता:
अभिनेत्री ने कहा कि उनके पति उनकी प्रोफेशनल लाइफ में भी उनकी मदद करते हैं। साथ ही कमिटमेंट्स को पूरा करने में भी सपोर्ट करते हैं। सुरवीन ने कहा, 'मैं स्क्रिप्ट की डिमांड पर अगर अपने को-एक्टर को किस करूं या कपड़े उतार दूं तो भी मेरे पति को फर्क नहीं पड़ेगा।'

ब्वॉयफ्रेंड अक्षय ठक्कर से की शादी:
गौरतलब है कि सुरवीन ने साल 2015 में अपने ब्वॉयफ्रेंड अक्षय ठक्कर से इटली में शादी की थी। वह कुछ दिन पहले ही एकता कपूर की वेब सीरीज 'हक से' में नजर आई थी। अब वह जल्द ही शुजॉय घोष की एक शार्ट फिल्म में भी नजर आने वाली है।

मेरे साथ भी हुआ था रेप:

कठुआ गैंगरेप के विरोध में बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रखा है। सुरवीन भी इस घटना का विरोध कर रही है। इसके बारे में सुरवीन का कहना है कि वह इस घटना से हैरान हैं। उन्होंने कहा, 'मैं रेप के दर्द को समझ सकती हूं, क्योंकि मैंने ऑल्ट बालाजी निर्मित वेब शो 'हक' में एक ऐसी ही लड़की की भूमिका निभाई है, जिसके साथ भी दुष्कर्म होता है। सुरवीन ने कहा, मेरे साथ यह सब रील लाइफ में हुआ और मेरा परिवार मेरे साथ था। जिनके साथ रियल में ऐसा होता है उनके तो खुद परिवार वाले उनकी आवाज दबा देते हैं। लोग इस पर खुलकर बोलते तक नहीं हैं।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग