22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तकलीफों से भरी थी विद्या सिन्हा की जिंदगी, पहले पडोसी से की शादी, दूसरे पति पर लगाए थे शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न के आरोप

पहली शादी उन्होंने अपने पड़ोसी और तमिल ब्राह्मण वेंकटेश्वर से की थी।

2 min read
Google source verification
vidya sinha

vidya sinha

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस विद्या सिन्हा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। विद्या को कुछ सालों से फेफड़ों से जुड़ी समस्या थी। वही उन्हें दिल की बीमारी भी हो गई थी। हाल ही में तबियत खराब होने पर उन्हें सिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। विद्या ने बहुत कम उमे में काम करना शुरू कर दिया था, उस वक्त वह 18 साल की थीं। फिल्मों और टीवी में आने से पहले वह मॉडलिंग किया करती थीं। यहां तक कि मिस बॉम्बे भी रह चुकी हैं।

IMAGE CREDIT: हालांकि उनकी निजी जिंदगी काफी तकलीफों से भरी रही। बॉलीवुड में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। टीवी से भी उनका गहरा नाता रहा। विद्या ने 'काव्यांजलि', 'जारा', 'नीम नीम शहद शहद', 'कुबूल है', 'इश्क का रंग सफेद' और 'चंद्र नंदिनी' जैसे शोज में काम किया। उन्हें अंतिम बार टीवी शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में देखा गया था। एक्ट्रेस ने दो शादियां की थीं। पहली शादी उन्होंने अपने पड़ोसी और तमिल ब्राह्मण वेंकटेश्वर से की थी। उन्होंने वेंकटेश्वर से वर्ष 1968 में शादी की। दोनों ने एक लड़की को गोद लिया था। लेकिन बच्ची को गोद लेने के कुछ साल बाद ही उनके पति की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी नेताजी भीमराव से की। विद्या ने 9 जनवरी, 2009 को दूसरे पति नेताजी भीमराव के खिलाफ पुलिस शिकायत की थी। एक्ट्रेस ने पति पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद वह पति से अलग हो गईं।

हालांकि उनकी निजी जिंदगी काफी तकलीफों से भरी रही। बॉलीवुड में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। टीवी से भी उनका गहरा नाता रहा। विद्या ने 'काव्यांजलि', 'जारा', 'नीम नीम शहद शहद', 'कुबूल है', 'इश्क का रंग सफेद' और 'चंद्र नंदिनी' जैसे शोज में काम किया। उन्हें अंतिम बार टीवी शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में देखा गया था।

एक्ट्रेस ने दो शादियां की थीं। पहली शादी उन्होंने अपने पड़ोसी और तमिल ब्राह्मण वेंकटेश्वर से की थी। उन्होंने वेंकटेश्वर से वर्ष 1968 में शादी की। दोनों ने एक लड़की को गोद लिया था। लेकिन बच्ची को गोद लेने के कुछ साल बाद ही उनके पति की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी नेताजी भीमराव से की। विद्या ने 9 जनवरी, 2009 को दूसरे पति नेताजी भीमराव के खिलाफ पुलिस शिकायत की थी। एक्ट्रेस ने पति पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद वह पति से अलग हो गईं।