बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा से सोनम कपूर तक, इन एक्ट्रेस के बोल्ड आउटफिट की वजह से मचा था बवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी है लेकिन कभी- कभी अच्छा दिखने के चक्कर में वो ऐसे आउटफिट पहन लेती है कि मजाक का कारण बन जाते हैं। बोल्ड कपड़ों के वजह से कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को होना पड़ा था ट्रोल

3 min read
Sep 18, 2021
Trolled for their Bold Outfits

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के आउटफिट्स देख लोग उनकी नकल करने की कोशिश करते हैं। लेकिन कभी कभी ये सितारे ऐसे आउटफिट पहनकर निकल जाते है। जिसे देख लोग ना केवल मजाक उड़ाते है बल्कि भद्दे से भद्दे कमेंट्स करने से भी बाज नही आते हैं। ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियां है जिन्हें अपने कपड़ों की वजह से घोर निंदा का सामना करना पड़ा था। जानिए उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को जो बोल्ड कपड़ों की चलते सोशल मीडिया पर कई बार हो चुकी हैं ट्रोल।

दिशा पाटनी

बॉलीवुड की सबसे फिट रहने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपना हॉट तस्वीरों से सोशल मिया पर छाई रहती हैं। उनके इस लुक को देखना फैंस काफी पसंद भी करते है लेकिन कभी-कभी वो अपने फैंस के गुस्से का भी शिकार हो जाती हैं। दिशा पत्नी की एक तस्वीर को देख फैंस काफी भड़क गए थे उस तस्वीर में दिशा पाटनी ने लहंगा के साथ स्पोर्ट्स ब्रा पहना हुआ था। फिर क्या था एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए लोगों ने उनके ऊपर भारतीय कपड़ों की सहजता को नुकसान पहुंचाने का इल्जाम लगाया था।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अक्सर स्टाइलिश लुक के साथ नजर आती हैं। लेकिन कुछ आउटफिट के चलते उन्हें एक बार नही बल्कि कई बार ट्रोलस का शिकार होना पड़ा है। एक बार तो प्रियंका चोपड़ा ने ऐसी रिवीलिंग ड्रेस पहने नजर आई थी जो लोगों को वो फूटी आंख ना भाई थी। इन कपड़ों की वजह से प्रियंका चोपड़ा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसकी वजह से उन्हें फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। वह एक पारदर्शी सफेद टॉप पहने नजर आईं थीं जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

फातिमा सना शेख

बोल्ड कपड़ों के वजह से फातिमा सना शेख का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो चुका है। जब रमजान के दौरान फातिमा ने काले रंग की मोनोकिनी पहनी थी, जिस वजह से वह लोगों के निशाने पर आ गई थीं।

सोनम कपूर

स्टालिश फैंशन सैंस के लिए पहचानी जाने वाली सोनम कपूर को भी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा हैं। एक खास इवेंट के दौरान सोनम कपूर ने काले रंग का एक पारदर्शी कपड़ा पहना था जो काफी रिवीलिंग था। इस ड्रेस में वो भले ही काफी खूबसूरत लग रही थीं लेकिन फैंस की नजर में वो काफी भद्दी दिख रही थी।

परिणीति चोपड़ा

हमेशा बेबाक बोलने वाली परिणीति चोपड़ा उस दौरान सबस ज्यादा चर्चा में आई थीं जब साल 2018 में आई फिल्म 'नमस्ते लंदन' के प्रमोशन के दौरान ऐक्ट्रेस ने बेहद बोल्ड ड्रेस पहन रखी थी। उसके बाद वो प्रमोशनल इवेंट में भी कुछ इसी तरह की लैवेंडर कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर पहुंचीं, उस समय भी लोग उनके लुक से ज्यादा उनकी ड्रेस को देख रहे थे। जिसकी वजह से उन्हें शर्मींदगी का सामना भी करना पड़ा था।

Published on:
18 Sept 2021 07:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर