
Celebrities From MP
भारत के दिल कहे जाने वाला राज्य मध्य प्रदेश पूरे देश में अपने वैभव के लिए जाना जाता है। मनोरंजन जगत में भी इस राज्य की तूती बोलती है। सलमान खान से लेकर अर्जुन रामपाल समेत कई बड़ें एक्टर इस प्रदेश का नेतृत्व करते हैं। चलिए आज आपको ऐसे ही कुछ कालाकारों के बारे में बताते हैं जिनका संबंध मध्य प्रदेश से है।
सलमान खान-
बॉलीवुड के दबंग खान यानी की सलमान खान का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। आज सलमान खान बॉलीवुड के सुल्तान कहे जाते हैं। बता दें कि सलमान के पिता का भी जन्म इंदौर में हुआ था।
जया बच्चन-
एक्ट्रेस जया बच्चन जबलपुर में पैदा हुईं। वहीं उनकी परवरिश भोपाल में हुई।
लता मंगेशकर-
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जन्म इंदौर में हुआ था।
अर्जुन रामपाल-
एक्टर अर्जुन रामपाल मध्य प्रदेश के जबलपुर से संबंध रखते हैं।
अन्नू कपूर-
टीवी की दुनिया का जाना माना चेहरा अन्नू कपूर का जन्म भोपाल में हुआ था। एक्टर बॉलीवुड में भी कई फिल्मों के जरिए अपने एक्टिंग का जादू बिखेर चुके हैं।
आशुतोष राणा-
फिल्म और टीवी की दुनिया में दिग्गज एक्टर के तौर पर पहचान बना चुके आशुतोष राणा का जन्म मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में हुआ था।
शान-
फेमस सिंगर शान का जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था।
Published on:
08 Jun 2019 06:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
