
Valentine's Day,Valentine Day Gift,propose day,Propose day date 2018,
वैलेंटाइन वीक, जिसे दुनिया के कैलेंडर में आशिकों का हफ्ता बोला जाता है।युवाओं के लिए तो ये एक किसी ख्वाब की दुनिया से कम नहीं होता है।कुछ इस हफ्ते में अपने मुकम्मल इश्क की दहलीज को पार कर जाते हैं तो कुछ दिल टूटे आशिक अगले साल के इंतजार में लग जाते हैं।चाहे अाप इसमें दिलचस्पी ले या ना ले लेकिन आप इसे इग्नोर तो कतई नही कर सकते है।आप दुनिया के किसी भी कोने में क्यों ना छुप जाएं लेकिन इस हफ्ते इश्क के कारण जो माहौल में तब्दीलियां आती है वो सभी के दिल की धड़कने कुछ बढ़ा जाती है। बता दें कि इस बार फिर से गुनगुनी ठंड के बीच आशिकों के इस हफ्ते ने दस्तक दे दी है।
आज हम आपको हम उन बॉलीवुड सेलिबे्रटिज के बारे में बताएंगे जिन्होंने भले ही फिल्मी पर्दे पर कितनी ही हसीनाओं को प्रपोज किया हो लेकिन असल जिन्दगी में तो दिल उनका भी एक्साइटमेंट के कारण धड़कने लगा था।
अभिषेक बच्चन और एेश्वर्या रॉय
अभिषेक ने काफी रोमांटिक अंदाज में ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था। जूनियर बच्चन ने फिल्म गुरु के प्रीमियर के बाद ही ऐश्वर्या प्रपोज किया था। दोनो ने'गुरु' के प्रमोशन के लिए न्यूयॉर्क गए हुए थे वहां अभिषेक ने कड़कड़ाती ठंड में होटल की बालकनी में खड़े होकर अपनी ड्रीम गर्ल से पूछा था कि "मुझसे शादी करोगी?" इस पर ऐश्वर्या ने जवाब दिया था - YES। बता दें कि अभिषेक बच्चन ने धड़कते दिल से विश्व सुंदरी को प्रपोज किया था। वो लम्हा ऐश्वर्या और अभिषेक की जिदंगी में बेहद खास रहा। दोनों ने फिल्म 'गुरु', 'धूम 2' और 'उमराव जान' में साथ काम किया था।
सैफ अली खान और करीना कपूर-
आज बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ियों में करीना कपूर और सैफ अली खान का नाम भी आता है। दोनों का आज एक क्यूट सा बेटा तैमूर भी है। लेकिन क्या आपको पता है कि जब सैफ अली खान ने करीना कपूर को प्रपोज किया था तो करीना ने पहली बार सैफ को मना कर दिया था। लेकिन छोटे नवाब ने हार नहीं मानी थी। सैफ ने वापस फिर से एक बार करीना से अपने इश्क का इजहार किया और करीना ने फिर से एक बार मना कर दिया अबकी बार सैफ ने फिर से करीना को अपने दिल की बात बताई और फाइनली KAREENA SAID, YES! सैफ ने करीना को पेरिस में प्रपोज किया था। दोनों एक दूसरे को साल २००८ से डेट कर रहे थे जिसके बाद २०१२ में दोनों ने शादी की।
Thx for the tip ma’m we r all set for 2017 too then. @gaurikhan
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on
शाहरुख खान और गौरी खान-
फिल्मी पर्दे पर अपने स्टाइल से लाखों लड़कियों को पागल कर देने वाले शाहरुख खान ने अपनी ड्रीम गर्ल को बड़े सिम्पल और स्वीट अंदाज में प्रपोज किया था। दोनों मुम्बई के बीच पर टहल रहे थे और शाहरुख ने टहलते टहलते ही गौरी को वो 3 मैजिकल वर्ड बोल दिएं और गौरी ने बिना देर किए हां कह दिया। शाहरुख़ और गौरी ने 25 अक्टूबर1991 में शादी की थी। आज दोनों के ही 3 बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम हैं।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
अक्षय कुमार और टि्वकंल खन्ना
अक्षय और टि्वकंल बॉलीवुड की ऐसी जोड़ी है जिन्हें देखकर हर कोई कहता है कि दोनों एक दूसरे के लिए ही बने है। अक्षय और ट्विंकल एक मैगज़ीन के फोटोशूट के दौरान मिले थे जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।जब अक्षय ने टि्वकंल को प्रपोज किया तो टि्वकंल ने कहा कि अभी वो अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं। उस वक्त टि्वंकल मेला फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी। उसके बाद टि्वकंल ने अक्षय का शादी का प्रपोजल स्वीकार कर लिया। अक्षय और टि्वकंल ने 17 जनवरी 2001 को शादी कर ली थी। आज उनके दो बच्चे हैं बेटा आरव और बेटी नितारा हैं।
ऋतिक रोशन सुजैन खान
ऋतिक बॉलीवुड के ऐसे कलाकार है जिसके चार्म और स्मार्टनस का हर कोई कायल है। लेकिन आपको पता है कि ये बॉलीवुड का डासिंग स्टार बचपन से किस पर फिदा था। दरअसल हम बात कर रहे है सुजैन खान की। ऋतिक 12 साल की उम्र से ही सुजैन को पंसद करते थे। ऋतिक ने बड़े ही रोमाटिंक तरीके से सुजैन को प्रपोज किया था। रीतीक ने सुजैन की कॉफी में रिंग डाली दी थी और फिर दोनों ने 2000 में शादी कर ली थी। हालांकि अब ये जोड़ी एक दूसरे से तलाक ले चुकी है लेकिन खबरे ये भी है कि ये जोड़ी फिर से एक हो सकती है।
Updated on:
08 Feb 2018 02:45 pm
Published on:
08 Feb 2018 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
