13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड के इन चमकते सितारों ने किया राजनीति की ओर रुख, अभिनेता से बने नेता

बॉलीवुड में सफलता का मुकाम हासिल करने के बाद इस जगत के कुछ सेलेब्स ने राजनीति का रुख कर लिया है, जहां वह एक सफल नेता के तौर पर उभरे है और जनता की सेवा में लगे है। आइये जानते है कौन कौन से सितारें है जो पब्लिक की सेवा में लगे हुए है।

3 min read
Google source verification

image

Shalu Saini

Aug 12, 2021

actor-turned-politician.jpg

बॉलीवुड और राजनीति ऐसी दुनिया है जिसमें अगर आप खुद को अच्छी तरह से लेकर चलते है तो आप जनता के लिए हीरो बन सकते हैं। हमने कई बॉलीवुड अभिनेताओं को देखा है जिन्होंने ग्लैमर की दुनिया को पीछे छोड़ने का फैसला किया राजनीति की दुनिया में कमद रख किसी ना किसी पार्टी का हाथ थाम लिया। बॉलीवुड सेलेब्स द्वारा राजनीति से जुड़कर उस समाज में बदलाव लाने की कोशिश की गई, जिसका वे खुद हिस्सा हैं। इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको उन बॉलीवुड अभिनेताओं से रुबरु कराएंगे जिन्होंने फिल्मों में अपनी यात्रा के बाद राजनीति की ओर रुख किया है।

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी ने फिल्म जगत में काफी बुलंद करियर बनाया है। फिल्मों में सफल होने के बाद अभिनेत्री आधिकारिक तौर पर 2004 में भाजपा में शामिल हो गईं और उन्हें भाजपा का महासचिव नियुक्त किया गया।

बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेद्र ने फिल्मी जगत में सफलता के सारे मुकाम हासिल करने के बाद राजनिती में कदम रख लिया। साल 2004 में, धर्मेंद्र राजस्थान के बीकानेर जिले में भाजपा का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद के रूप में चुने गए।

फिल्मी जगत के जाने माने अभिनेता राज बब्बर साल 1989 में जनता दल में शामिल हो गए और उन्होंने राजनीति में इस तरह अपना डेब्यू किया। राज बब्बर का राजनीति में काफी अच्छा करियर रहा, लेकिन 2014 का लोकसभा चुनाव वीके सिंह से हार गए। राज बब्बर वर्तमान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

किरण खेर ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत नॉन प्रोफिट संगठन जैसे 'लाडली' - कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान और 'रोको कैंसर' - कैंसर जागरूकता के लिए अभियान के साथ अपनी भागीदारी के साथ की। वह हमेशा नरेंद्र मोदी की प्रशंसा के बारे में मुखर रही हैं और भाजपा द्वारा उन्हें चंडीगढ़ के लिए लोकसभा 2014 के चुनाव उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया था।

गोविंदा ने 80 के दशक में बॉलीवुड में अपनी यात्रा शुरू की और जल्द ही फिल्म जगत के बड़े सितारों में अपनी जगह बना ली। उन्होंने 2004 के लोकसभा चुनाव में पचास हजार वोटों से उत्तरी मुंबई सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की और राजनीति में अपनी यात्रा शुरू की। लेकिन, अपने काम के लिए कुछ आलोचनाओं का सामना करने के बाद, उन्होंने राजनीति से दूर होने का फैसला किया और बॉलीवुड में अपनी यात्रा जारी रखी।

बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन ना सिर्फ एक उम्दा कलाकार है बल्कि ये एक अच्छी नेता भी है।जया बच्चन को एक सफल राजनीतिज्ञ मना जाता है। उन्होंने साल 2004 में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी और अभी वह उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली संसद सदस्य हैं।

बॉलीवुड के सनी यानि की सनी द्योल ने भी अपने पिता की तरह राजनीति में कदम रखा है। सनी देओल 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव गुरदासपुर से लड़ा था जहां उनको जीत हासिल हुई थी। वह पंजाब के गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी राजनीति में अपना हाथ अजमाने का सोचा और साल 2019 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। वहीं साल 2020 में वह शिवसेना में शामिल हो गईं।