उन्होंने कहा, उन दिनों की बात है, जब मैंने अमेरिका में उनके शास्त्रीय स्कूल का दौरा किया था, जहां वह कई टैलेंट्स को संगीत सिखाते थे। मुझे याद है कि मैं कैसे उनके स्कूल में दाखिला लेना चाहती थी। भोसले ने अमेरिका ट्रिप को याद किया जब वह पंडित जसराज से मिली थीं। उन्होंने कहा, उसी ट्रिप में हम दोनों साथ में डिनर करने गए थे, जसराज जी शुद्ध शाकाहारी थे, वे स्वास्थ्य कारणों से मुझे भी शाकाहारी बनने का अनुरोध करते रहे। मैं हमेशा उनके बचपना को याद करूंगी।